Begin typing your search above and press return to search.

Apple iPhone 17 Air: Apple ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला iPhone 17, जानें भारत में दाम और फीचर्स की हर डिटेल

iPhone Air Launch: Apple ने 9 सितंबर को कैलिफोर्निया में हुए ‘Awe Dropping’ इवेंट में iPhone का नया मॉडल iPhone Air लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.6mm है।

Apple iPhone 17 Air: Apple ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला iPhone 17, जानें भारत में दाम और फीचर्स की हर डिटेल
X
By Ragib Asim

iPhone Air Launch: Apple ने 9 सितंबर को कैलिफोर्निया में हुए ‘Awe Dropping’ इवेंट में iPhone का नया मॉडल iPhone Air लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.6mm है। इसे खास तौर पर Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

डिजाइन और डिस्प्ले

iPhone Air को 80% रिसाइकल्ड टाइटेनियम से बनाया गया है और इसमें पहली बार Ceramic Shield 2 फ्रंट और बैक दोनों तरफ दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह चार गुना ज्यादा मजबूत है। फोन चार रंगों में मिलेगा – Sky Blue, Light Gold, Cloud White और Space Black।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5-इंच Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी भी है, यानी स्क्रीन 10Hz से 120Hz तक एडजस्ट हो सकती है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

यह फोन iOS 26 पर चलता है और पूरी तरह eSIM-only है। इसमें लगा है Apple का नया A19 Pro प्रोसेसर, जिसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine है। यह फोन Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, इसमें नया N1 चिप दिया गया है, जो Wi-Fi 6, Bluetooth 6 और Thread सपोर्ट करता है। साथ ही नया C1X मॉडेम है, जो पिछली बार के मुकाबले दोगुनी तेज स्पीड देता है।

कैमरा

48MP का Fusion मेन कैमरा (f/1.6 अपर्चर, सेंसर-शिफ्ट OIS, 2X टेलीफोटो)
18MP का Centre Stage फ्रंट कैमरा, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतर है  

बैटरी और चार्जिंग

Apple ने बैटरी की क्षमता तो नहीं बताई, लेकिन दावा किया है कि iPhone Air में 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलेगा। साथ ही, फोन को सिर्फ 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

iPhone Air की कीमत

अमेरिका में 256GB वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग ₹88,100)  

iPhone Air की भारत में कीमत

256GB: ₹1,19,900  

512GB: ₹1,39,900

1TB: ₹1,59,900

फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 19 सितंबर से की जाएगी।

कुल मिलाकर, iPhone Air एक अल्ट्रा-स्लिम, हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम स्मार्टफोन है, यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story