Begin typing your search above and press return to search.

Instagram का बड़ा फैसला: अब दूसरों की Close Friends लिस्ट से खुद को कर सकेंगे बाहर, जल्द आएगा यह खास फीचर

Instagram Close Friends List Remove Feature Update News: इंस्टाग्राम एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स दूसरों की Close Friends लिस्ट से खुद को बाहर कर सकेंगे। यह Opt-out फीचर प्राइवेसी कंट्रोल को बेहतर बनाएगा। साथ ही मेटा AI और पेड सब्सक्रिप्शन जैसे नए बदलावों पर भी काम कर रहा है।

Instagram Close Friends List Remove Feature Update News
X

Photo: AI-Generated Representational Image

By swapnilkavinkar

Instagram Close Friends List Remove Feature Update: इंस्टाग्राम जल्द ही एक ऐसा फीचर पेश करने जा रहा है जिसका यूजर्स को सालों से इंतजार था। अब आप किसी दूसरे यूजर की 'Close Friends' लिस्ट से खुद को अपनी मर्जी से बाहर (Exit) कर सकेंगे। अभी तक स्थिति यह थी कि अगर किसी ने आपको अपनी लिस्ट में डाल दिया, तो आप चाहकर भी वहां से हट नहीं सकते थे। लेकिन अब मेटा इस कंट्रोल को पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है, जिससे आपकी प्राइवेसी और फीड दोनों आपके हिसाब से मैनेज होंगे।

यूजर प्राइवेसी को लेकर इंस्टाग्राम का बड़ा यू-टर्न

रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम का यह नया 'Opt-out' फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। आसान शब्दों में कहें तो 'Opt-out' का मतलब है कि अब यूजर के पास यह चुनने का अधिकार होगा कि वह किसी लिस्ट का हिस्सा बने रहना चाहता है या नहीं। इस फीचर के आने के बाद आपको दूसरों की उन प्राइवेट स्टोरीज और रील्स से छुटकारा मिल जाएगा जिन्हें आप देखना नहीं चाहते। अक्सर लोग फॉर्मेलिटी के चक्कर में दूसरों को क्लोज फ्रेंड्स में ऐड कर देते हैं, जिससे फीड में अनचाहा कंटेंट भर जाता है। अब इंस्टाग्राम के इस कदम से यूजर्स को अपनी डिजिटल लाइफ पर बेहतर कमांड मिलेगी।

अलर्ट और वार्निंग के साथ मिलेगा एग्जिट का मौका

सोशल मीडिया लीक्स की मानें तो जब आप किसी की लिस्ट छोड़ने का विकल्प चुनेंगे, तो ऐप आपको एक पॉप-अप वार्निंग दिखाएगा। इस वार्निंग में साफ तौर पर बताया जाएगा कि लिस्ट से हटने के बाद आप उस व्यक्ति का एक्सक्लूसिव कंटेंट तब तक नहीं देख पाएंगे, जब तक वह आपको दोबारा शामिल नहीं करता। हालांकि, यह फीचर थोड़ा रिस्की भी हो सकता है क्योंकि अचानक लिस्ट छोड़ने से आपके और सामने वाले व्यक्ति के बीच के रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट या 'सोशल ऑकवर्डनेस' आने की संभावना है।

स्नैपचैट को टक्कर देने की तैयारी

दिलचस्प बात यह है कि इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा कंपीटीटर Snapchat (स्नैपचैट), अपने 'Best Friends' फीचर में यह सुविधा पहले से दे रहा है। इंस्टाग्राम ने 2018 में क्लोज फ्रेंड्स की शुरुआत की थी, लेकिन पिछले 6 सालों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। अब जाकर कंपनी को एहसास हुआ है कि लिस्ट में शामिल होने या न होने का अधिकार सिर्फ क्रिएटर के पास नहीं, बल्कि देखने वाले (Viewer) के पास भी होना चाहिए।

मेटा का नया मास्टरप्लान: AI Manus और प्रीमियम सर्विस

इंस्टाग्राम सिर्फ इंटरफेस ही नहीं बदल रहा, बल्कि मेटा अब भारी निवेश के साथ 'Manus' नाम के AI एजेंट को प्लेटफॉर्म पर उतारने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹18,338 करोड़ की इस मेगा डील के बाद इंस्टाग्राम पर एक डेडिकेटेड AI शॉर्टकट देखने को मिलेगा, जो आपके काम को काफी आसान बना देगा। इसके साथ ही, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अब 'Paid Subscription' का दौर भी शुरू होने वाला है। यानी जो यूजर्स क्रिएटिविटी और एआई टूल्स का एडवांस एक्सेस चाहते हैं, उन्हें आने वाले समय में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

Next Story