Digi Yatra App: क्या है Digi Yatra App? कैसे करता है काम? जानिए एयरपोर्ट पर पेपरलेस एंट्री का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस!

Digi Yatra Registration Process: अगर आप भी एयरपोर्ट पर घंटों लंबी कतारों और चेक-इन के झंझट से बचना चाहते हैं तो 'Digi Yatra App' आपके लिए एक परफेक्ट डिजिटल सॉल्यूशन है। यह एक पूरी तरह से पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस सिस्टम ह जिसकी मदद से आप अपने बोर्डिंग पास और पहचान पत्र (आईडी) को डिजिटल रूप में सेव रख सकते हैं। इस ऐप के जरिए यात्री बिना कोई फिजिकल डॉक्युमेंट दिखाए ई-गेट से सीधे एंट्री पा सकते हैं।
स्मार्टफोन पर कैसे करें रजिस्टर?
डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। अगर आप जल्द ही कोई हवाई यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें:
- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन पर प्ले स्टोर (Play Store) या ऐप स्टोर से 'Digi Yatra' ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और अपने एक्टिव मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- लॉग इन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी पहचान कन्फर्म करने के लिए आधार कार्ड की डिटेल्स दर्ज करके अपना वेरिफिकेशन पूरा करें।
ऐप में ऐसे अपलोड करें अपना बोर्डिंग पास
सक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी फ्लाइट की डिटेल्स ऐप में फीड करनी होंगी। इसके लिए ऐप के होम स्क्रीन पर 'Boarding Pass' ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आप अपनी बोर्डिंग से जुड़ी जानकारी मैन्युअल रूप से टाइप कर सकते हैं या फिर एयरलाइन द्वारा दिए गए QR कोड को डायरेक्ट स्कैन कर सकते हैं। एक बार सेव होने के बाद आप अपनी यात्रा की जानकारी कभी भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप के मेन्यू सेक्शन में जाकर आप अपनी पुरानी यात्राओं की हिस्ट्री भी देख सकते हैं।
एयरपोर्ट पर कैसे काम करता है यह सिस्टम?
जब आप अपनी फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं तो आपको एंट्री गेट पर सिर्फ अपने Digi Yatra ऐप में सेव किया हुआ बोर्डिंग पास (QR कोड) स्कैन करना होता है। इसके बाद वहां लगा एडवांस फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक) तुरंत आपकी पहचान वेरिफाई कर लेता है। वेरिफिकेशन सक्सेसफुल होते ही ई-गेट (E-gate) अपने आप खुल जाता है और आप बिना किसी कागजी चेकिंग के सिक्योरिटी एरिया की तरफ बढ़ जाते हैं।
यात्रियों को मिलने वाले बड़े फायदे
डिजी यात्रा ऐप तेजी से पॉपुलर हो रहा है क्योंकि यह यात्रियों को कागजी कार्रवाई से पूरी तरह मुक्त कर देता है।
- डॉक्युमेंट भूलने का डर खत्म: यह ऐप उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो जल्दबाजी में अपना आईडी या बोर्डिंग पास प्रिंट करना भूल जाते हैं।
- समय की बचत: लंबी लाइनों में लगने के बजाय आप कुछ ही सेकंड्स में गेट पार कर लेते हैं जिससे आपका काफी समय बचता है।
- सेफ और कॉन्टैक्टलेस: सिक्योरिटी जांच के दौरान किसी भी फिजिकल इंटरैक्शन को कम करके यह प्रोसेस को ज्यादा सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाता है।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
