Begin typing your search above and press return to search.

Honor X60i Spotted On TENAA: आगामी Honor X60i की TENAA पर हुई लिस्टिंग, सामने आए अहम स्पेसिफिकेशन्स

Honor X60i Spotted On TENAA: आगामी Honor X60i स्मार्टफोन को चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह डिवाइस 6.7 इंच की LCD स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आ सकता है। स्टोरेज के मामले में 1TB तक का विकल्प मिल सकता है। लॉन्च का समय अभी बताया नहीं गया है, लेकिन पिछले साल के मॉडल को जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था, तो उम्मीद है कि यह भी इसी साल जुलाई 2024 के आसपास आ सकता है।

Honor X50i
X

Honor X50i

By Kapil markam

Honor X60i: हॉनर ने पिछले महीने चीन में Honor 200 सीरीज को लॉन्च किया था और इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने Magic V Flip को पेश किया। इसके अलावा आने वाले महीने में Magic V3 को भी लॉन्च करने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि Honor चीनी बाजार के लिए X60 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर भी काम कर रही है।

TENAA की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में X60 से जुड़ा एक डिवाइस देखा गया है, जिसका मॉडल नंबर LYN-AN00 है। बाजार में आने पर इस डिवाइस को Honor X60i नाम दिया जा सकता है।

Honor X60i की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक Honor LYN-AN00 की मोटाई 7.8mm और वजन 172 ग्राम है। इसमें 6.7 इंच का LCD पैनल होगा, जो FHD+ रेजोल्यूशन (1080 x 2412 पिक्सल्स) देगा।

यह डिवाइस 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। रैम के मामले में ये 6GB, 8GB, 12GB और 16GB के विकल्पों के साथ आएगा। स्टोरेज की बात करें तो 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक के ऑप्शन मिल सकते हैं। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, लेकिन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। पिछले हिस्से पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सहायक लेंस दिए जा सकते हैं। लिस्टिंग में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का जिक्र है, लेकिन LCD स्क्रीन वाले फोन में ये तकनीक इस्तेमाल नहीं होती है। ऐसे में डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है।

अभी Honor X60i के डिजाइन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, क्योंकि TENAA की डेटाबेस में इसकी तस्वीरें अभी तक अपलोड नहीं की गई हैं। पिछले साल जुलाई 2023 में Honor X50i को लॉन्च किया गया था। इसलिए, उम्मीद की जा सकती है कि X60i को भी इसी साल जुलाई 2024 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।



Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story