HONOR Robot Phone: कैमरा निकलेगा बाहर और करेगा आपसे बात! दुनिया का सबसे अनोखा फोन
HONOR Robot Phone Concept: MWC 2026 इवेंट में HONOR ने ऐसा कॉन्सेप्ट फोन पेश किया जो रोबोट की तरह हरकत करता है। कैमरा बाहर निकलता है यूजर को ट्रैक करता है और इमोशन भी दिखाता है। 200MP कैमरा के साथ यह दुनिया का सबसे अनोखा फोन है।

Image Source: honor.com/global | Edited By: NPG News
HONOR Robot Phone Concept: HONOR ने स्पेन के बार्सिलोना में MWC 2026 इवेंट में एक ऐसा कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन दुनिया के सामने पेश किया है जिसने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कंपनी ने इसे HONOR Robot Phone नाम दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो यह फोन रोबोट की तरह हरकत करता है। कैमरा मॉड्यूल फिजिकली हिलता है घूमता है और यूजर को ट्रैक करता है।
HONOR का दावा है कि यह स्मार्टफोन की पूरी तरह नई कैटेगरी है जो अब तक किसी ने नहीं बनाई थी। इस डिवाइस में 200MP का कैमरा सेंसर दिया गया है और साथ में इंडस्ट्री का पहला 3-Axis गिम्बल कैमरा सिस्टम भी लगाया गया है। कंपनी ने हॉलीवुड फेम कैमरा मेकर ARRI के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की है।
कैमरा जो रोबोट की तरह मूव करता है
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका एम्बॉडीड AI सिस्टम है। वीडियो कॉल के दौरान कैमरा यूजर को अपने आप फॉलो करता रहता है। मतलब आप कमरे में घूमो इधर जाओ उधर जाओ कैमरा आपको फ्रेम में रखेगा। बस यही नहीं यह कैमरा मॉड्यूल इमोशन भी दिखाता है। हां बोलना हो तो सिर हिलाता है ना बोलना हो तो सिर घुमाता है। गाना चालू करो तो बीट पर रिएक्ट करने लगता है। अजीब लगता है पर HONOR ने बना दिया है।
छोटे से फोन में रोबोटिक पार्ट्स
यहां सबसे बड़ा सवाल यही था कि रोबोटिक पार्ट्स एक पतले फोन में कैसे फिट होंगे। HONOR के इंजीनियर्स ने इसके लिए 2800Mpa क्लास का हाई-स्ट्रेंथ मटीरियल यूज किया है। सब कुछ 0.001mm लेवल की सिमुलेशन एक्यूरेसी के साथ डिजाइन किया गया है।
सबसे बड़ा कमाल यह है कि कंपनी ने एक ऐसी माइक्रो मोटर बनाई है जो बाजार में मौजूद मोटर्स से 70 फीसदी छोटी है। इसी मोटर ने दुनिया के सबसे छोटे 4DoF गिम्बल सिस्टम को फोन के अंदर फिट करना मुमकिन किया। HONOR को फोल्डेबल फोन बनाने का जो तजुर्बा था वो इस प्रोजेक्ट में सीधा काम आया।
200MP सेंसर के साथ सिनेमैटिक वीडियो
कैमरा स्पेक्स की बात करें तो 200MP सेंसर के ऊपर 3-Axis गिम्बल बैठाया गया है। दौड़ते भागते वीडियो बनाओ तो भी फुटेज स्टेबल आएगी। AI ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग मूविंग सब्जेक्ट को रियल टाइम में लॉक करके रखती है। AI SpinShot फीचर से 90 डिग्री और 180 डिग्री रोटेशनल शॉट्स एक हाथ से निकाल सकते हो। बिल्ट-इन AI वीडियो एडिटर अलग से दिया है।
ARRI पार्टनरशिप से प्रोफेशनल टच
HONOR ने ARRI के साथ स्ट्रैटेजिक टेक्निकल कोलैबोरेशन अनाउंस किया है। ARRI वही कंपनी है जिसके कैमरे हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में इस्तेमाल होते हैं। इस पार्टनरशिप का पहला नतीजा इसी साल Robot Phone में देखने को मिलेगा। मोबाइल फिल्ममेकिंग अब सच में प्रोफेशनल सिनेमा से टक्कर लेने वाली है।
