Begin typing your search above and press return to search.

Honor MagicBook Art 14: OLED स्क्रीन और Intel Core Ultra 7 CPU के साथ मार्केट में तहलका मचाने के लिए हुआ लॉन्च...

Honor MagicBook Art 14 2024: ऑनर ने नया लेपटॉप मैजिकबुक आर्ट 14 2024 लॉन्च किया है। इसमें 14.6 इंच की OLED स्क्रीन और लेटेस्ट इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर मिलता है। बेस मॉडल 7,799 चीनी युआन (लगभग 89,800 रुपये) में 16GB रैम के साथ आता है। यह लैपटॉप अभी चीन में ही उपलब्ध है।

Honor MagicBook Art 14: OLED स्क्रीन और Intel Core Ultra 7 CPU के साथ मार्केट में तहलका मचाने के लिए हुआ लॉन्च...
X

Honor MagicBook Art 14

By Gopal Rao

MagicBook Art 14 2024: ऑनर ने हाल ही में आयोजित लॉन्च इवेंट में अपना नया लैपटॉप मैजिकबुक आर्ट 14 2024 पेश किया। इस इवेंट में कंपनी ने ऑनर मैजिक वी3, मैजिक वीएस 3, मैजिकपैड 2 और ऑनर पैड 9 प्रो को भी लॉन्च किया। यह लेपटॉप विंडोज 11 होम चाइनीज वर्ज़न पर चलता है और इसमें 14.6 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। आइए इस लॉन्च हुए लैपटॉप मैजिकबुक आर्ट 14 में मिलने वाले बाकी के फीचर्स और कीमत के बारें में पुरे विस्तार से जानते है।

ऑनर मैजिकबुक आर्ट 14 2024 की कीमत और उपलब्धता

ऑनर मैजिकबुक आर्ट 14 2024 के बेस मॉडल की कीमत 7,799 चीनी युआन (लगभग 89,800 रुपये) रखी गई है। इस मॉडल में कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर और 16GB रैम दी गई है। कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर वाला 32GB रैम मॉडल 8,499 चीनी युआन (लगभग 97,900 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं टॉप-एंड मॉडल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर और 32GB रैम के साथ 9,499 चीनी युआन (लगभग 1,09,400 रुपये) में बेचा जा रहा है।

यह लैपटॉप कंपनी की वेबसाइट पर "समर ऑलिव्स" और "सनराइज इम्प्रेशन्स" कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है और चीन में ऑर्डर के लिए पहले ही उपलब्ध हो चुका है। अभी तक कंपनी ने इसे अन्य देशों में लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी है।

ऑनर मैजिकबुक आर्ट 14 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नए लॉन्च हुए ऑनर मैजिकबुक आर्ट 14 2024 में 14.6 इंच की अल्ट्रा-एचडी (3,120x2,080 पिक्सल) OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 258ppi और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स है। साथ ही यह डिस्प्ले DCI-P3 कलर गमट को 100 प्रतिशत सपोर्ट करता है। यह लैपटॉप लेटेस्ट इंटेल कोर अल्ट्रा 7 155H चिपसेट और इंटेल आर्क ग्राफिक्स के साथ आता है। साथ ही यूजर्स को 32GB तक LPDDR5X रैम का विकल्प मिलता है।

ऑनर ने मैजिकबुक आर्ट 14 2024 में 1TB SSD स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा लैपटॉप में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 टाइप-ए पोर्ट, एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट और एक 3.5 मिलीमीटर का कॉम्बो ऑडियो पोर्ट दिया गया है।

यह लैपटॉप एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 60 वॉट की लिथियम पॉलीमर बैटरी 30 मिनट में 46 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है और इसे पूरा चार्ज होने में 95 मिनट का समय लगता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story