Galaxy S26 यूजर्स के लिए खुशखबरी! Samsung ने लॉन्च किया अपना पहला मैग्नेटिक पावर बैंक, जानिए क्या है खास
Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना पहला मैग्नेटिक पावर बैंक Qi2 Magnet Wireless Battery Pack लॉन्च किया है। यह 5000mAh बैटरी वाला पावर बैंक Galaxy S26 और S25 सीरीज के साथ काम करता है। इसमें 15W वायरलेस और 25W USB-C चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बिल्ट-इन किकस्टैंड भी दिया गया है।

Image Source: samsung.com/uk | Edited By: NPG News
Samsung Qi2 Magnet Wireless Battery Pack: टेक जायंट Samsung ने अपने Galaxy Unpacked इवेंट में एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया है जिसका टेक लवर्स को काफी समय से इंतजार था। कंपनी ने आखिरकार अपना पहला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक मार्केट में उतार दिया है। इस पावर बैंक को Qi2 Magnet Wireless Battery Pack नाम दिया गया है। बता दें कि इस प्रोडक्ट की भनक जून महीने में ही लग गई थी जब WPC (वायरलेस पावर कंसोर्टियम) के डेटाबेस में इसकी Qi2 सर्टिफिकेशन नजर आई थी।
अब Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung ने इसे अपनी तीन मैग्नेटिक चार्जर्स की लाइनअप के साथ ऑफिशियली पेश कर दिया है। यह पावर बैंक मैग्नेट के जरिए सीधा आपके फोन की बैक पैनल पर चिपक जाता है और बिना किसी वायर के चार्जिंग शुरू कर देता है। Samsung ने इसे खासतौर पर नई Galaxy S26 सीरीज के लिए तैयार किया है हालांकि Galaxy S25 सीरीज यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
5000mAh बैटरी और डुअल डिवाइस चार्जिंग सपोर्ट
गौर करने वाली बात यह है कि Samsung ने इस पावर बैंक में 5000mAh की बैटरी दी है। इसी वजह से कंपनी इसकी बॉडी को स्लिम और लाइटवेट रखने में कामयाब रही है। वायरलेस चार्जिंग की बात करें तो यह पावर बैंक 15W तक की स्पीड देता है। भले ही यह बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन ट्रैवल के दौरान फोन को अलाइव रखने के लिए काफी है।
वहीं अगर आपको फास्ट चार्जिंग चाहिए तो इसमें दिया गया USB-C पोर्ट 25W की रफ्तार से चार्जिंग कर सकता है। खास बात यह है कि इस पावर बैंक से आप एक साथ दो डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं। मतलब एक फोन वायरलेस तरीके से चार्ज होगा और दूसरी डिवाइस USB-C पोर्ट के जरिए।
बिल्ट-इन किकस्टैंड से मिलेगी एक्स्ट्रा सुविधा
Samsung ने इस पावर बैंक में एक बिल्ट-इन किकस्टैंड भी दिया है जो इसे मार्केट के बाकी पावर बैंक से अलग बनाता है। इस किकस्टैंड की मदद से आप अपने फोन को लैंडस्केप मोड में सेट करके कोई भी वेब सीरीज या वीडियो देख सकते हैं। वीडियो कॉलिंग के लिए आप फोन को पोर्ट्रेट मोड में भी रख सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान चार्जिंग भी होती रहती है और आपके हाथ भी फ्री रहते हैं।
Galaxy S26 के कैमरा बार के हिसाब से खास कटआउट डिजाइन
जानकारी के मुताबिक Samsung की डिजाइन टीम ने इस पावर बैंक को बनाते वक्त Galaxy S26 और Galaxy S25 सीरीज के कैमरा लेआउट का पूरा खयाल रखा है। पावर बैंक के ऊपरी हिस्से में एक स्पेशल कटआउट दिया गया है ताकि यह कैमरा मॉड्यूल से न टकराए। चाहे आपके पास Galaxy S26 Ultra हो या फिर स्टैंडर्ड Galaxy S26 मॉडल यह पावर बैंक दोनों पर परफेक्टली फिट हो जाता है।
लेकिन ध्यान रखें कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन पर Samsung का कम्पैटिबल मैग्नेटिक केस लगा होना जरूरी है। तभी यह पावर बैंक फोन के पीछे मजबूती से चिपक पाएगा।
कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर अभी इंतजार
फिलहाल Samsung ने इस पावर बैंक को सिर्फ ग्रे कलर में उतारा है। बता दें कि यह प्रोडक्ट Samsung UK की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और सेल डेट का ऐलान नहीं किया है। भारतीय बाजार में यह पावर बैंक कब आएगा इसको लेकर भी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि Samsung का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो कंपनी अपने एक्सेसरीज को ज्यादा समय नहीं लगाती और जल्द ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध करा देती है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
