EvoFox Deck 2 Gamepad Launch: मोबाइल गेमिंग के लिए आया धांसू कंट्रोलर, कीमत सिर्फ ₹2999
EvoFox Deck 2 Smartphone Gamepad News: Amkette की गेमिंग ब्रांड EvoFox ने भारत में Deck 2 वायरलेस गेमपैड लॉन्च किया है। इसमें Hall Effect जॉयस्टिक्स, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट, RGB लाइटिंग और मैक्रो बटन्स मिलते हैं। 800mAh बैटरी के साथ यह Android, iOS, Windows और Nintendo Switch पर काम करता है।

Image Source: amkette.com | Edited By: NPG News
EvoFox Deck 2 Smartphone Gamepad: Amkette की पॉपुलर गेमिंग ब्रांड EvoFox ने भारतीय मार्केट में अपना नया वायरलेस गेमपैड EvoFox Deck 2 लॉन्च कर दिया है। यह कंट्रोलर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोबाइल पर BGMI, Call of Duty जैसे गेम्स खेलते हैं। इसमें Hall Effect टेक्नोलॉजी वाले जॉयस्टिक्स दिए गए हैं जो ड्रिफ्ट-फ्री एक्सपीरियंस देते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यह सिर्फ Android ही नहीं बल्कि iOS, Windows और Nintendo Switch के साथ भी काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि EvoFox Deck 2 गेमपैड में ऐसा क्या खास है।
Hall Effect टेक्नोलॉजी
EvoFox Deck 2 की सबसे बड़ी खूबी इसके Hall Effect 3D जॉयस्टिक्स और L2/R2 ट्रिगर्स हैं। ये मैग्नेटिक सेंसिंग पर काम करते हैं जो पुरानी कॉन्टैक्ट-बेस्ड टेक्नोलॉजी से बिल्कुल अलग है। इसका फायदा ये होता है कि गेमिंग करते वक्त इनपुट स्मूथ मिलता है और एक्यूरेसी भी बढ़िया रहती है।
जो लोग रेगुलर गेमिंग करते हैं उन्हें पता होगा कि स्टिक ड्रिफ्ट कितनी बड़ी प्रॉब्लम है। कुछ महीने बाद जॉयस्टिक अपने आप मूव करने लगता है। लेकिन Hall Effect टेक्नोलॉजी में ये इश्यू नहीं आता। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी से जॉयस्टिक्स की लाइफ भी काफी लंबी होगी।
मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का फायदा
EvoFox Deck 2 ब्लूटूथ 5.0 EDR से कनेक्ट होता है। इसमें चार अलग-अलग मोड्स दिए गए हैं। Xbox मोड है, Android मोड है, की मैपिंग मोड है और Nintendo Switch मोड भी है। मतलब एक ही गेमपैड से आप मल्टीपल डिवाइसेस पर गेमिंग कर सकते हो।
Android यूजर्स के लिए एक और काम की चीज़ है। Keylinker ऐप से आप ऑन-स्क्रीन टच कंट्रोल्स को फिजिकल बटन्स पर मैप कर सकते हो। ये फीचर उन गेम्स में बहुत यूजफुल है जो नेटिवली कंट्रोलर सपोर्ट नहीं करते। तो बेसिकली हर गेम में कंट्रोलर यूज कर पाओगे।
गेमपैड फीचर्स और वेट
इस गेमपैड में M1 और M2 प्रोग्रामेबल मैक्रो बटन्स दिए गए हैं जिनमें 16 एक्शन्स तक रिकॉर्ड कर सकते हो। ड्युअल वाइब्रेशन मोटर्स हैं तो गेमिंग करते वक्त रियल फील आएगी। RGB लाइटिंग भी है और 10 डिफरेंट इफेक्ट्स मिलते हैं जो सेटअप को अट्रैक्टिव बनाते हैं।
वेट की बात करें तो 270 ग्राम है जो ठीक-ठाक है। इंटीग्रेटेड फोन होल्डर भी है जो एंटी-स्लिप है। गेमिंग सेशन के दौरान फोन गिरने का टेंशन नहीं रहेगा। 5 मिनट तक यूज नहीं करोगे तो ऑटो पावर ऑफ हो जाता है जिससे बैटरी बचती है।
बैटरी लाइफ और चार्जिंग
इसमें 800 mAh की Li-ion बैटरी दी गई है। कंपनी के अकॉर्डिंग 4 से 6 घंटे की प्लेबैक मिलेगी। चार्जिंग USB Type-C से होती है और 2.5 से 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। बॉक्स में चार्जिंग केबल, कैरी पाउच और क्विक स्टार्ट गाइड मिलती है।
कीमत और उपलब्धता
EvoFox Deck 2 की कीमत ₹2,999 रखी गई है। यह ब्लैक और व्हाइट दोनों कलर्स में उपलब्ध है। इस गेमपैड को Amazon.in, Flipkart.com और सेलेक्ट रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हो।
इस प्राइस सेगमेंट में Hall Effect टेक्नोलॉजी वाला गेमपैड मिलना अच्छी बात है। अब देखना यह है कि मार्केट में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और गेमर्स इसे कितना पसंद करते हैं।
