DailyObjects NODE: डेस्क पर केबल्स का क्लटर होगा खत्म, लॉन्च हुआ दुनिया का पहला मॉड्यूलर वायरलेस चार्जर

Image Source: dailyobjects.com
DailyObjects NODE Wireless Charging Ecosystem: भारतीय टेक एक्सेसरीज ब्रांड DailyObjects ने मार्केट में एक अनोखा चार्जिंग सॉल्यूशन पेश किया है। कंपनी ने NODE नाम से दुनिया का पहला मॉड्यूलर वायरलेस चार्जिंग इकोसिस्टम लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो एक साथ कई गैजेट्स इस्तेमाल करते हैं।
इस नए इकोसिस्टम को घर, ऑफिस डेस्क और ट्रैवलिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डॉक-एंड-गो आर्किटेक्चर है, जिससे अलग-अलग चार्जिंग पार्ट्स को जरूरत के हिसाब से अलग करके कहीं भी ले जाया जा सकता है।
नए चार्जर की तकनीक और डिजाइन
जानकारी के मुताबिक, इस नए चार्जिंग इकोसिस्टम में Qi2.2 25W वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट मिलता है। यह तकनीक कंपैटिबल डिवाइसेज को बहुत तेजी से और सुरक्षित तरीके से पावर सप्लाई करती है।
इस पूरे सिस्टम को इस तरह तैयार किया गया है कि आपको बार-बार अलग-अलग केबल्स और एडॉप्टर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। सिंगल वायर सिस्टम होने की वजह से आपकी डेस्क पर केबल्स का क्लटर नहीं दिखता और आपकी वर्कस्पेस बिल्कुल साफ रहती है।
बैटरी बैकअप और फीचर्स
DailyObjects NODE इकोसिस्टम में एक वायरलेस चार्जिंग फोन स्टैंड मिलता है, जिसमें 7,800mAh की इन-बिल्ट बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इसमें सभी Apple Watch मॉडल्स के लिए 5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाला एक खास स्टैंड भी शामिल है। स्मार्टफोन्स और ईयरबड्स को चार्ज करने के लिए 25W की चार्जिंग डिस्क मिलती है।
इस पूरे सेटअप की एक और बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला पोर्टेबल लैंप है, जो 2,600mAh की बैटरी और तीन डिमिंग मोड्स के साथ आता है। इसे एक बार चार्ज करके करीब 8 घंटे तक बेडसाइड या ट्रैवलिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी और बॉक्स के साथ क्या मिलेगा
इस इकोसिस्टम में मैग्नेटिक अलाइनमेंट की सुविधा है, जिससे फोन बिल्कुल सही पोजीशन में चिपक जाता है और चार्जिंग बीच में नहीं रुकती। इसमें पोगो-पिन और USB Type-C के जरिए डुअल चार्जिंग मोड्स मिलते हैं।
इसके बॉक्स की बात करें तो ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से 2-इन-1 या 3-in-1 कॉन्फिगरेशन चुन सकते हैं। बॉक्स में आपके द्वारा चुने गए मॉड्यूल्स के साथ एक 100W का Type-C टू Type-C केबल मिलता है। इस पूरे इकोसिस्टम को पूरी क्षमता से चलाने के लिए कंपनी 65W या उससे ज्यादा का Type-C एडॉप्टर इस्तेमाल करने की सलाह देती है।
कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो DailyObjects NODE मॉड्यूलर चार्जिंग इकोसिस्टम की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये तय की गई है। हालांकि, अंतिम कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कौन सा मॉड्यूल कॉम्बिनेशन चुनते हैं। इसे DailyObjects की आधिकारिक वेबसाइट dailyobjects.com और चुनिंदा रिटेल प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।
Tags
-
Home
-
Menu

