Begin typing your search above and press return to search.

Bluebird Block-2 Satellite Launch: ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 से अब तक का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड LEO में स्थापित, पढ़ें क्या है Bluebird Block-2 सैटेलाइट

Bluebird Block-2 Launch: ISRO ने LVM3-M6 से AST SpaceMobile का Bluebird Block-2 सैटेलाइट लॉन्च किया। 6,100 किलोग्राम का यह अब तक का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड LEO में स्थापित हुआ।

Bluebird Block-2 Satellite Launch: ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 से अब तक का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड LEO में स्थापित, पढ़ें क्या है Bluebird Block-2 सैटेलाइट
X
By Ragib Asim

Bluebird Block-2 Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने बुधवार सुबह 8:54 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3-M6 के जरिए अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile के नेक्स्ट-जेनरेशन कम्युनिकेशन सैटेलाइट Bluebird Block-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह सैटेलाइट लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित किया गया जो तकनीकी और व्यावसायिक दोनों मोर्चों पर ISRO के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कमर्शियल मिशन, 6,100 किलोग्राम का रिकॉर्ड
यह लॉन्च ISRO की व्यावसायिक शाखा NewSpace India Limited और AST SpaceMobile के बीच हुए समझौते के तहत हुआ। करीब 6,100 किलोग्राम वजनी Bluebird Block-2, LVM3 द्वारा LEO में ले जाया गया अब तक का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2 नवंबर को लॉन्च हुए CMS-03 (करीब 4,400 किलोग्राम) के नाम था।
क्या है Bluebird Block-2 सैटेलाइट
Bluebird Block-2 एक लो-अर्थ ऑर्बिट कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसे दुनिया भर में स्टैंडर्ड स्मार्टफोन को सीधे 4G/5G सेलुलर ब्रॉडबैंड देने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स को किसी अतिरिक्त एंटीना या स्पेशल डिवाइस की जरूरत नहीं होगी।
सीधे सैटेलाइट से मोबाइल कनेक्टिविटी
यह मिशन एक ग्लोबल LEO कॉन्स्टेलेशन का हिस्सा है जिसके जरिए वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाएं सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेंगी वो भी बिना टावर या फाइबर के।
लॉन्च डिटेल्स और तकनीकी खासियत
लॉन्च साइट:   Satish Dhawan Space Centre
रॉकेट: LVM3-M6
ऑर्बिट: ~600 किमी LEO
एंटीना: 223 वर्ग मीटर का विशाल फेज़्ड-एरे LEO में तैनात सबसे बड़े वाणिज्यिक संचार एंटीनों में शामिल
सेपरेशन: लॉन्च के ~15 मिनट बाद सैटेलाइट रॉकेट से अलग
क्यों खास है यह उपलब्धि
LVM3 की हेवी-लिफ्ट क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन
ISRO के कमर्शियल लॉन्च पोर्टफोलियो को बड़ा बूस्ट
भविष्य में डायरेक्ट-टू-फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के रास्ते खुले
LVM3 ने फिर साबित की ताकत
LVM3 पहले भी चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 जैसे मिशनों को सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है। AST SpaceMobile इससे पहले सितंबर 2024 में 5 Bluebird सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है और दुनिया भर में 50+ मोबाइल ऑपरेटर्स से करार कर चुकी है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story