Begin typing your search above and press return to search.

भारत में 200MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Vivo V70 FE, देखें पूरी डिटेल

Vivo V70 FE India Launch Date: वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE जल्द लॉन्च करने वाला है। इसमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। भारत में इसकी बिक्री Amazon और Flipkart के जरिए अप्रैल 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

Vivo V70 FE India Launch Date
X

Image Source: vivo.com/in | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

Vivo V70 FE: वीवो (Vivo) भारत में अपनी मशहूर V-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। यह नया फोन पिछले साल के Vivo V60e की जगह लेगा। भारत में लॉन्च से पहले इसके टीजर और ई-कॉमर्स साइट Amazon व Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं। बता दें कि यह फोन इसी महीने इंडोनेशिया में ग्लोबल डेब्यू कर चुका है।

200MP कैमरा और OLED डिस्प्ले

Vivo V70 FE में फोटोग्राफी के लिए 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर सेटअप में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने स्क्रीन साइज और क्वालिटी पर खास फोकस किया है।

प्रोसेसर और बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ज्यादा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक सॉलिड ऑप्शन हो सकता है।

IP रेटिंग, कलर्स ऑप्शन और उपलब्धता

Vivo V70 FE में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। लीक्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 'लाइट पर्पल' और 'मानसून ब्लू' (ग्लो-इन-द-डार्क) जैसे नए कलर्स में उपलब्ध होगा। कंपनी इस डिवाइस को अप्रैल 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Amazon, Flipkart और वीवो के आधिकारिक स्टोर्स पर शुरू होगी।

Next Story