Begin typing your search above and press return to search.

Ampere Nexus Electric Scooter: 1.10 लाख रुपये में आया Ampere का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर Nexus, सिंगल चार्ज में देगा 136 किमी की रेंज...

Ampere Nexus Electric Scooter Launched in India: "Ampere का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर Nexus 1.10 लाख रुपये से शुरू होता है और यह सिंगल चार्ज में 136 किमी चल सकता है। यह दो वेरिएंट्स और चार रंगों में आता है। इसमें कई फीचर्स हैं जैसे कि टचस्क्रीन डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी। इसकी टॉप स्पीड 93 किमी प्रति घंटा है और इसे फुल चार्ज करने में 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।"

Ampere Nexus Electric Scooter: 1.10 लाख रुपये में आया Ampere का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर Nexus, सिंगल चार्ज में देगा 136 किमी की रेंज...
X
By Gopal Rao

Ampere Nexus Electric Scooter Launched in India: भारतीय बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है Ampere का पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Nexus। इसकी शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ये स्कूटर दो वेरिएंट्स यानी की बेस EX (1.10 लाख रुपये) और टॉप-स्पेक ST (1.20 लाख रुपये) में उपलब्ध है। साथ ही इसे चार रंगों में यानी ज़ांस्कर एक्वा, लूनर व्हाइट, इंडियन रेड और स्टील ग्रे में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमतों में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

Ampere Nexus: अब तक का सबसे फीचर-रिच इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ampere NXG कॉन्सेप्ट से प्रेरित होकर बना है और ये Nexus कंपनी का अब तक का सबसे फीचर-रिच इलेक्ट्रिक स्कूटर है। ये अपने पुराने मॉडल Primus को रिप्लेस करता है। कंपनी का दावा है कि Nexus की सिंगल चार्ज में रेंज 136 किमी है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी मई के दूसरे हाफ में शुरू होगी।

Ampere Nexus: डिजाइन और फीचर्स

कुछ डिजाइन क्यूज़ NXG स्कूटर से लिए गए हैं, लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसमें आपको सिंगल- साइडेड स्विंग आर्म की जगह पर कन्वेंशनल स्विंग आर्म देखने को मिलेगा। Nexus एक फैमिली-फोकस्ड स्कूटर है जिसमें टेलीस्कोपिक फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

स्कूटर की सीट 712 mm लंबी है और इसकी सीट की ऊंचाई 765 mm है। इसमें पूरी तरह से LED लाइटिंग दी गई है। इसका व्हीलबेस 1,319 mm लंबा है और साथ ही इसमें 170 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 235 mm का फ्लोरबोर्ड स्पेस मिलता है।

Nexus के बेस वेरिएंट EX में आपको 6.2-inch का सेगमेंटेड LCD डिस्प्ले मिलता है, वहीं टॉप-एंड वेरिएंट ST में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 7.0-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक (रियर में ड्रम ब्रेक) और 12-इंच के अलॉय व्हील्स (90-सेक्शन टायर्स) स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

Ampere Nexus: पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी रेंज

Nexus को पावर देने के लिए इसमें 3 kWh का LFP बैटरी पैक और एक मिड-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट मोटर दिया गया है। ये मोटर 3.3 kW की नॉमिनल आउटपुट पावर और 4 kW की पीक आउटपुट पावर जनरेट करता है। इसमें आपको Eco, City, Power और Limp Home के अलावा रिवर्स मोड भी मिलता है। Power मोड में इसकी स्पीड 93 किमी प्रति घंटा हो जाती है। कंपनी का दावा है कि इसे 0 से 100 किमी तक फुल चार्ज करने में 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story