Begin typing your search above and press return to search.

Ambrane PowerMini 20: लैपटॉप और फोन चार्ज काटेंशन हुआ खत्म! अम्ब्रेन PowerMini 20 दमदार पावर बैंक, फीचर्स और कीमत देख बोलेंगे- पहले क्यों नहीं बताया

Ambrane PowerMini 20: भारतीय उपभोक्ताओं के लिए टेक्नोलॉजी ब्रांड Ambrane ने अपना लेटेस्ट और पॉवरफुल प्रोडक्ट PowerMini 20 बाजार में पेश कर दिया है। यह नया पावर बैंक 20000mAh की बड़ी बैटरी क्षमता के साथ आता है, जो अपने छोटे और स्टाइलिश डिजाइन के बावजूद स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप तक चार्ज करने की क्षमता रखता है

Ambrane PowerMini 20: लैपटॉप और फोन चार्ज काटेंशन हुआ खत्म! अम्ब्रेन PowerMini 20 दमदार पावर बैंक, फीचर्स और कीमत देख बोलेंगे- पहले क्यों नहीं बताया
X
By Ragib Asim

Ambrane PowerMini 20: भारतीय उपभोक्ताओं के लिए टेक्नोलॉजी ब्रांड Ambrane ने अपना लेटेस्ट और पॉवरफुल प्रोडक्ट PowerMini 20 बाजार में पेश कर दिया है। यह नया पावर बैंक 20000mAh की बड़ी बैटरी क्षमता के साथ आता है, जो अपने छोटे और स्टाइलिश डिजाइन के बावजूद स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप तक चार्ज करने की क्षमता रखता है।

पॉकेट में रखने लायक डिजाइन

PowerMini 20 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका मिनिमलिस्ट और पोर्टेबल डिजाइन। इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें चलते-फिरते चार्जिंग की जरूरत होती है। यह डिवाइस देखने में तो छोटा है लेकिन इसकी ताकत बड़ी है। साथ ही, इसमें पहले से इनबिल्ट टाइप-C चार्जिंग केबल मिलती है, जिससे अलग से केबल रखने की झंझट नहीं रहती।

मिलती है BoostedSpeed चार्जिंग

Ambrane ने अपने इस नए पावर बैंक में BoostedSpeed टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 35W तक की पावर आउटपुट देता है। इसका सीधा मतलब है कि यह सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि USB-C पोर्ट सपोर्ट करने वाले लैपटॉप्स को भी चार्ज करने में सक्षम है।

SafeCharge टेक्नोलॉजी – सुरक्षा भी है पूरी गारंटी के साथ

PowerMini 20 में सिर्फ तेज चार्जिंग ही नहीं बल्कि बेहतर सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें SafeCharge टेक्नोलॉजी शामिल की है जो ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट और हीटिंग जैसी समस्याओं से डिवाइस को पूरी तरह सुरक्षित रखती है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है जो पावर बैंक को लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं।

Ambrane का दावा

कंपनी के अनुसार, Ambrane मौजूदा समय में भारत की सबसे बड़ी मेड-इन-इंडिया पावर बैंक निर्माता कंपनी बन चुकी है और देश के कुल पावर बैंक मार्केट का करीब 25% हिस्सा इसके पास है। इस नए मॉडल की लॉन्चिंग के साथ Ambrane ने फिर से दिखा दिया है कि वो यूजर्स की जरूरत और बजट – दोनों का ख्याल बखूबी रखती है।

PowerMini 20 की कीमत और कलर ऑप्शंस

Ambrane ने PowerMini 20 को भारतीय बाजार में ₹1,999 की कीमत पर पेश किया है। यह डिवाइस ब्लैक, ब्लू और गोल्डन जैसे कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Ambrane की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से आसानी से खरीद सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story