9000mAh बैटरी के साथ आया OnePlus Nord 6, कीमत ₹38999 से शुरू

Image Source: oneplus.in | Edited By: NPG News
OnePlus Nord 6 Smartphone: वनप्लस ने भारत में अपनी नॉर्ड सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो मिड-रेंज बजट में बेहतर बैटरी बैकअप और स्मूथ डिस्प्ले की तलाश में हैं।
वनप्लस कंपनी ने इस फोन को तीन रंगों में यानि होलोग्राफिक क्विक सिल्वर, फ्रेश मिंट और पिच ब्लैक में पेश किया है। इसकी बिक्री 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
165Hz AMOLED डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जो कंटेंट स्क्रॉलिंग को काफी स्मूथ बनाता है।
आउटडोर इस्तेमाल के लिए इसमें 3,600 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। मजबूती के लिए फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही इसे पानी और धूल से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है।
प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 835 GPU दिया गया है। यह फोन 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
अब बात करते हैं इसके कूलिंग सिस्टम की। इस फोन में 33,147mm² एरिया वाला ग्राफीन कूलिंग सिस्टम लगा है। यही वजह है कि गेमिंग या भारी काम के दौरान डिवाइस के जल्दी गर्म होने की संभावना कम रहती है।
9000mAh बैटरी और चार्जिंग क्षमता
कंपनी ने इस बार बैटरी डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव किया है। फोन में 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वनप्लस का दावा है कि बॉक्स में मिलने वाले चार्जर से फोन को 70 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी है।
कैमरा सेटअप और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony LYTIA-600 सेंसर है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है।
सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। यह फोन OxygenOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। सॉफ्टवेयर में AI Eraser और AI Unblur जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
अपडेट्स, कीमत और ऑफर्स
वनप्लस कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से इसमें गूगल जेमिनी के लिए एक अलग 'Plus Key' दी है। वनप्लस इस फोन पर 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल के सुरक्षा पैच देने का वादा कर रहा है।
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord 6 का 8GB+256GB मॉडल ₹38,999 और 12GB+256GB मॉडल ₹41,999 में लॉन्च हुआ है। लेकिन बैंक ऑफर्स के जरिए इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Axis और HDFC बैंक कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद बेस मॉडल की प्रभावी कीमत ₹35,999 हो जाएगी। आप OnePlus Nord 6 फोन को Amazon.in, वनप्लस कंपनी की इंडियन वेबसाइट oneplus.in और चुनिंदा स्टोर्स से खरीद पाएंगे।
Tags
-
Home
-
Menu
