Begin typing your search above and press return to search.

700+ स्पोर्ट्स मोड के साथ आई प्रीमियम Boat Valour Watch 1R, मिलेगा AI कोचिंग का सपोर्ट

Boat Valour Watch 1R Launched in India: Boat ने भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Valour Watch 1R लॉन्च कर दी है। इसमें 1.43-इंच का 3D AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। फिटनेस के लिए इसमें 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और AI कोचिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है।

Boat Valour Watch 1R Launched in India
X

Image Source: boat-lifestyle.com | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

Boat Valour Watch 1R: भारतीय वियरेबल मार्केट में Boat ने अपनी प्रीमियम 'Valour' सीरीज का विस्तार करते हुए नई स्मार्टवॉच Boat Valour Watch 1R को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह वॉच उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो स्टाइलिश लुक के साथ-साथ एडवांस फिटनेस फीचर्स की तलाश में रहते हैं। इस नई स्मार्टवॉच में आपको हाई-क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले और एल्युमिनियम फिनिश वाली बॉडी मिलती है, जो इसे काफी प्रीमियम फील देती है। Boat की यह वॉच सीधे तौर पर मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट कर रही है।

कैसा है डिस्प्ले और डिजाइन

Boat Valour Watch 1R में 1.43-इंच का 3D AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक जाती है। इसका मतलब है कि तेज धूप में भी आपको स्क्रीन देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लुक को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। इस वॉच की बॉडी एल्युमिनियम से बनी है और इस पर मैट फिनिश दी गई है, जिससे यह काफी हल्की और क्लासी लगती है।

AI कोचिंग और हेल्थ फीचर्स

इस वॉच में कंपनी ने AI-बेस्ड कोचिंग सिस्टम दिया है। इसका X2 प्रोसेसर और स्मार्ट एल्गोरिदम आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं और फिटनेस सुधारने के लिए सही सलाह देते हैं। जिम जाने वालों या खिलाड़ियों के लिए इसमें 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। हेल्थ के मामले में भी यह काफी एडवांस है; इसमें हार्ट रेट, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) और स्लीप ट्रैकिंग के साथ-साथ VO2 Max जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आमतौर पर सिर्फ महंगी वॉच में ही देखने को मिलते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी के मामले में Boat ने अच्छा काम किया है। इसमें 300mAh की बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 7 से 10 दिन तक चल जाएगी। इसे चार्ज करना भी बहुत आसान है क्योंकि यह मैग्नेटिक चार्जर के साथ आती है और करीब 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है, जिससे फोन के साथ कनेक्शन एकदम स्टेबल रहता है। साथ ही, इसमें रास्ते बताने के लिए नेविगेशन और जरूरी काम याद दिलाने के लिए रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।

कीमत और कहां से खरीदें

Boat Valour Watch 1R को भारत में 4,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह वॉच चार अलग-अलग स्टाइल में यानि इंपीरियल लेदर, ओब्सीडियन ब्लैक, ओक लेदर और स्टील ब्लैक में आती है। आप इसे Amazon इंडिया, Flipkart और Boat की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यह ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिल जाएगी। यह वॉच 3 ATM रेटिंग के साथ आती है, यानी पानी की हल्की बौछार और पसीने से इसे कोई नुकसान नहीं होगा।

Next Story