₹2,999 में लॉन्च हुआ Ultraprolink Juice-Up Swipe 5000mAh MagSafe पावर बैंक, iPhone और Android दोनों को करेगा फास्ट चार्ज
UltraProlink Juice-Up Swipe 5000mAh MagSafe Power Bank: Ultraprolink ने भारत में नया Juice-Up Swipe पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 5000mAh बैटरी, MagSafe वायरलेस चार्जिंग, फोल्डेबल स्टैंड और कार्ड वॉलेट की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत ₹2,999 है। यह पावर बैंक iPhone और Android दोनों डिवाइस को जल्दी चार्ज कर सकता है।

UltraProlink Juice-Up Swipe 5000mAh MagSafe Power Bank: भारत में टेक एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी Ultraprolink ने अपना नया Juice-Up Swipe 5000mAh MagSafe पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक पावर बैंक नहीं बल्कि एक 3-इन-1 मल्टीफंक्शनल डिवाइस है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग, फोल्डेबल स्टैंड और कार्ड वॉलेट जैसी खास खूबियां मिलती हैं। इसका कॉम्पैक्ट और पतला डिज़ाइन इसे डेली यूज़ के लिए परफेक्ट बनाता है।
मात्र 11mm मोटा और सिर्फ 114 ग्राम वजन
Juice-Up Swipe की सबसे खास बात इसका स्लीक और पोर्टेबल डिज़ाइन है। यह पावर बैंक सिर्फ 11mm मोटा है और वजन मात्र 114 ग्राम है। इसकी बॉडी पर सॉफ्ट वेल्वेट टेक्सचर दिया गया है जो हीट को जल्दी डीसिपेट करता है और हाथ में पकड़ने में आरामदायक महसूस होता है। इसके किनारे गोल और स्मूद हैं जिससे यह आसानी से ग्रिप में आ जाता है।
MagSafe सपोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग की सुविधा
यह डिवाइस iPhone 13 से लेकर iPhone 16 सीरीज़ तक के सभी मॉडल्स को 15W की वायरलेस चार्जिंग देता है। इसमें N52 ग्रेड के मैग्नेट्स लगे हैं जो MagSafe केस के जरिए iPhone को परफेक्टली अलाइन करते हैं। इसके अलावा यह Qi-सपोर्टेड Android फोन्स और AirPods को भी चार्ज कर सकता है। iPhone 11, iPhone X, Samsung Galaxy, Pixel, Xiaomi 12 और OnePlus 10/12 जैसे स्मार्टफोन को अगर MagSafe सपोर्ट वाले केस के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो इन्हें भी आसानी से वायरलेस चार्ज किया जा सकता है।
स्टैंड और वॉलेट की सुविधाएं भी मिलेंगी साथ
Juice-Up Swipe में एक मजबूत फोल्डिंग ज़िंक अलॉय स्टैंड मिलता है, जिसे वीडियो देखने या कॉल के दौरान पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड में आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। काम न होने पर यह स्टैंड फ्लैट होकर पीछे फोल्ड हो जाता है। साथ ही इसमें एक वेगन लेदर से बना कार्ड स्लॉट भी है, जिसमें दो कार्ड या फोल्ड किए हुए पैसे आराम से रखे जा सकते हैं। समय के साथ यह स्लॉट यूज़र के इस्तेमाल के मुताबिक ढल जाता है।
तेज़ चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट भी मौजूद
इस पावर बैंक में USB-C पॉवर डिलिवरी पोर्ट दिया गया है जो 20W इनपुट और आउटपुट सपोर्ट करता है। केबल के जरिए iPhone को 0 से 50% तक चार्ज करने में यह सिर्फ 30 मिनट लेता है। साथ ही इसमें डुअल डिवाइस चार्जिंग की सुविधा दी गई है, जिसमें कुल मिलाकर 15W तक की पावर एक साथ दो डिवाइसेज़ को दी जा सकती है।
बैटरी स्टेटस के लिए 5 LED इंडिकेटर
Juice-Up Swipe में चार LED लाइट्स दी गई हैं जो बैटरी का स्तर बताती हैं। इसके अलावा एक अलग ग्रीन LED भी है जो यह बताती है कि डिवाइस फास्ट चार्जिंग मोड में है या नहीं।
कीमत और उपलब्धता
Ultraprolink का नया Juice-Up Swipe 5000mAh MagSafe पावर बैंक भारत में ₹2,999 में पेश किया गया है। ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट या Amazon.in से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसमें चार आकर्षक कलर ऑप्शन मिलते हैं — ब्लैक लेदर, बॉटल ग्रीन, लेदर टैन और नेवी ब्लू।
