Begin typing your search above and press return to search.

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में छह विकेट से रौंदा…श्रेयस अय्यर के छक्के के साथ जीता भारत

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में छह विकेट से रौंदा…श्रेयस अय्यर के छक्के के साथ जीता भारत
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 जनवरी 2020। पांच टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क के मैदान पर खेला गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 204 रन विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय शेरों ने एक ओवर पहले ही इस स्कोर को पा लिया। केएल राहुल ने 56 तो जबकि कोहली ने 45 रन की पारी खेली। अंत में श्रेयस अय्यर की 29 गेंदों में 58 रन की तूफानी पारी में भारत की राह मुश्किल कर दी।

टी20 इंटरनेशनल में सफलतापूर्व लक्ष्य का पीछा करने के मामले में यह टीम इंडिया के लिए तीसरा सबसे बड़ा टारगेट था। भारत इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन के लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत चुका है।

03:55 PM: यह चौथा मौका है टी20 इंटरनेशनल में जब टीम इंडिया ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया है। भारत इस मामले में दुनिया की टॉप टीम है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड बांग्लादेश और कतार ने एक-एक बार ऐसा किया है।

03:44 PM: श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ टीम इंडिया को दिलाई जीत। 19 ओवर में टीम इंडिया ने चार विकेट पर 204 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। श्रेयस अय्यर 29 गेंद पर 58 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मनीष पांडे 12 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

01:58 PM: आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह का पैर मुड़ा, मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा है। बुमराह की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

01:49 PM: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सीफर्ट 1 रन बनाकर आउट हुए, श्रेयस अय्यर ने लपका कैच। अय्यर ने काफी अच्छा कैच लपका। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 182/5, रोस टेलर 35 और मिशेल सैंटनर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद।

01:44 PM: न्यूजीलैंड को चौथा झटका लग गया है। कप्तान केन विलियमसन 26 गेंद पर 51 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 178/4, रोस टेलर 13 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

01:36 PM: रोस टेलर के चौके के साथ न्यूजीलैंड ने 16 ओवर से पहले ही 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में 22 रन खर्चे। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 165/3, विलियमसन 39 और टेलर 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:30 PM: 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 130/3, केन विलियमसन 32 और रोस टेलर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:21 PM: भारत को रविंद्र जडेजा ने आते ही दिलाई सफलता। कोलिन डि ग्रैंडहोम बिना खाता खोले शिवम दुबे को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड ने 12.2 ओवर में 117 रनों पर तीसरा विकेट गंवाया।

01:20 PM: शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कोलिन मुनरो ने युजवेंद्र चहल को थमाया कैच। मुनरो के रूप में कीवी टीम को बड़ा झटका लगा। मुनरो 42 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ने 14 रन खर्चे लेकिन इस ओवर में मुनरो को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 116/2, विलियमसन 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:13 PM: 11वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मुनरो ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया। मुनरो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 102/1, कोलिन मुनरो 57 और विलियमसन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:12 PM: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 91/1, कोलिन मुनरो 48 और केन विलियमसवन 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:06 PM: चहल ने अपने दो ओवर में महज 8 रन दिए हैं, वो एक छोर से बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं।

01:02 PM: भारत को पहली सफलता मिल गई है। शिवम दुबे की गेंद पर 19 गेंद पर 30 रन बनाकर मार्टिन गप्टिल आउट हुए। रोहित शर्मा ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका। न्यूजीलैंड ने 7.5 ओवर में 80 रनों पर गंवाया पहला विकेट। कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर आए हैं।

12:56 PM: चहल ने महज पांच रन दिए। 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 73/0, गप्टिल 29 और मुनरो 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

12:54 PM: जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी दो-दो ओवर कर चुके हैं। बुमराह ने 15, शमी ने 22 और शार्दुल ने 30 रन खर्चे। 6 ओवर के बाद गेंदबाजी में बदलाव के तौर पर युजवेंद्र चहल आए।

12:45 PM: पांच ओवर से पहले ही न्यूजीलैंड ने 50 रनों का आंकड़ा छू लिया। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 52/0, मुनरो 33 और गप्टिल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

12:38 PM: कोलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल ने मिलकर न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दी। चार ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 44 रन हो चुका है, जबकि कोई भी विकेट अभी तक भारत के खाते में नहीं आया है। मार्टिन गप्टिल 8 गेंद पर 10 और कोलिन मुनरो 16 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12:28 PM: भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में सात रन दिए। दूसरा ओवर भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं।

12:20 PM: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो मैदान पर उतरे, भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। स्ट्राइक पर मार्टिन गप्टिल हैं।

12:17 PM: भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर उतरी, पहले भारत का और फिर न्यूजीलैंड का राष्ट्रगान हो रहा है।

Next Story