Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक कल क्रमोन्नति व पेंशन के लिए चलाएंगे ट्वीटर में अभियान… हजारों शिक्षक करेंगे मुख्यमंत्री से मांग

शिक्षक कल क्रमोन्नति व पेंशन के लिए चलाएंगे ट्वीटर में अभियान… हजारों शिक्षक करेंगे मुख्यमंत्री से मांग
X
By NPG News

रायपुर 22 मार्च 2020। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षको के ज्वलन्त विषय क्रमोन्नति व पुरानी पेंशन बहाली के विषय पर 23 मार्च को दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग का एक विशेष अभियान “हमारा मिशन, क्रमोन्नति – पेंशन” चलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा “हमारा मिशन, क्रमोन्नति – पेंशन” अभियान के तहत शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी करने व बाजार आधारित एन पी एस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को सरकार तक पहुचाने तथा जनघोषणा पत्र में किये वादे को याद दिलाने मुख्यमंत्री जी को टैग करते हुए प्रदेश के हजारों एल बी संवर्ग के शिक्षक ट्वीटर व फेसबुक में पोस्ट करके अधिकार अभियान चलाएंगे। एल बी संवर्ग के शिक्षकों में जागरूकता व एकजुटता का संदेश देते हुए कर्मचारी अपनी मांग को मुख्यमंत्री जी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुचायेंगे।

Next Story