Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षिका के बेटे ने लगाई फांसी: पहले मोबाइल से बनाया वीडियों… फिर दे दी जान…

शिक्षिका के बेटे ने लगाई फांसी: पहले मोबाइल से बनाया वीडियों… फिर दे दी जान…
X
By NPG News

बिलासपुर 20 मार्च 2021। देवरीखुर्द स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रहने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा हैं कि छात्र ने सुसाइड का लाइव वीडियों भी बनाया होगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द की है। शिक्षिका सरिता श्रीवास्तव के पुत्र 17 वर्षीय ओम श्रीवास्तव ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली थी। छात्र ने अपने कमरे में लगे पंखे की हुक पर फंदा लगाकर सुसाइड किया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने रात में ही कमरे को सील कर दिया था। सुबह पंचनामा के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से युवक का मोबाइल फोन व अन्य सामान जप्त किया है। मोबाइल स्टैण्ड में ऐसी जगह पर था जिससे फांसी की पूरी घटना आसानी से रिकार्ड हो सकती थी। पुलिस की माने तो मोबाइल से कुछ सुराग मिल सकते है। बहरहाल मोबाइल में बैटरी लो थी, जिस वजह से अभी साफ नहीं हो पाया है, कि छात्र ने घटना के वक्त किससे लाइव चैट की होगी। सायबर सेल की टीम मृतक छात्र के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story