शिक्षक ने की आत्महत्या, स्कूल के प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…

X
By - NPG News |
Published Time : 5 March 2021 3:19 PM IST
Updated Time : 2021-03-05 09:49:47
जशपुर 5 मार्च 2021। पत्थलगांव के एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक शिक्षक ने स्कूल कैंपस में बने आवासीय परिसर में खुदकुशी की है। शिक्षक का नाम मितेष चैहान था, जो जोगपाल पब्लिक स्कुल में शिक्षक के पद पर पदस्थ था।
जानकारी के मुताबिक घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। शिक्षक ने आज अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शिक्षक ने प्रताड़ना का आरोप प्राचार्य पर लगाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर स्कूल के शिक्षकों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की जांच जारी है।
Next Story
-
Home
-
Menu

