Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक नियुक्ति बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं की नियुक्ति आदेश हुआ जारी….आज 500 से ज्यादा आर्डर निकलेंगे…..जानिये कितना होगा वेतन, सीनियरिटी, सेवा शर्तें भी पढ़िये….DPI बोले….

शिक्षक नियुक्ति बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं की नियुक्ति आदेश हुआ जारी….आज 500 से ज्यादा आर्डर निकलेंगे…..जानिये कितना होगा वेतन, सीनियरिटी, सेवा शर्तें भी पढ़िये….DPI बोले….
X
By NPG News

रायपुर 22 फरवरी 2021। 14500 शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर है। शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद DPI जितेंद्र शुक्ला ने शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी करना शुरू कर दिया है। आज पहले दिन प्रदेश के करीब 500 से ज्यादा व्याख्याता शिक्षकों का नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि शिक्षकों की नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने डीपीआई को पत्र जारी कर कहा था कि व्याख्याता शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के निर्देश के महज तीन दिन के बाद ही DPI जितेंद्र शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्याख्याताओं का नियुक्ति आदेश जारी करना शुरू कर दिया है। ये तमाम शिक्षक तीन साल की परवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

DPI जितेंद्र शुक्ला ने कहा…

आज डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने पहले अभ्यर्थी का ज्वाइनिंग आर्डर जारी किया। उन्होंने NPG से बातचीत करते हुए कहा कि …

“मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के निर्देश के मुताबिक आज से व्याख्याताओं का ज्वाइनिंग आर्डर जारी होना शुरू हो गया है। आज पहले दिन गणित विषय के व्याख्याताओं का नियुक्ति आदेश जारी किया जा रहा है। आज 500 से ज्यादा आदेश जारी हो जायेंगे। उसी तरह क्रमबद्ध 1-1 दिन के अंतराल में नियुक्ति का आदेश जारी किया जायेगा”

नियुक्ति शिक्षकों को जानिये कितना मिलेगा वेतन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14500 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था, जिसके बाद 9 मार्च 2019 को को व्यापम ने विज्ञापन जारी किया था। 3 सितंबर 2019 को व्यापम ने चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद से ही नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। आज चयनित अभ्यर्थियों का पोस्टिंग आर्डर जारी हो गया। इन व्याख्याताओं को राजपत्रित द्वितीय श्रेणी का सातवें वेतनमान के वेतन मैट्रिक्स लेवल 09 के पद पर नियुक्त किया गया है। अभ्यर्थियों को तीन साल परीविक्षा अवधि पर रखा जायेगा। इस दौरान उन्हें पहले साल पद के वेतनमान का 70 प्रतिशत, दूसरे साल वेतनमान का 80 प्रतिशत और तीसरे साल वेतनमान का 90 प्रतिशत दिया जायेगा। परीविक्षा अवधि में स्टायपेंड के साथ-साथ अन्य भत्ते भी दिये जायेगा। अगर परीविक्षा अविधि ठीक ढंग से पूरा नहीं किया गया तो एक साल के लिए ये पीरियड बढ़ा दिया जायेगा।

चयनित शिक्षकों की ज्वाइनिंग 1 मार्च से

चयनित व्याख्याता 1 मार्च 2021 से 31 मार्च तक अपने-अपने स्कूलों में ज्वाइन कर सकेंगे। तय वक्त तक अगर ज्वाइनिंग नहीं ली जाती है तो आदेश निरस्त हो जायेगा। नियुक्ति के पहले चयनित व्याख्याताओं को डीईओ कार्यालय में वैरिफिकेशन कराना होगा। तीन साल तक उन्हें उसी स्कूल में रहना होगा, उनका ट्रांसफर नहीं होगा।

एलबी व्याख्याताओं और नवनियुक्त शिक्षकों में कौन होगा वरीष्ठ

सेवा में सीधी भर्ती से नवनियुक्त व्याख्याता ई एलबी और टी एलबी संवर्ग की वरीष्ठता सूची में शामिल होंगे। नवनियुक्त व्याख्याता की वरिष्ठता व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के क्रम में निर्धारित की जायेगी तथा वरिष्ठता निर्र्धारण में जीएडी द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जायेगा।

Next Story