Begin typing your search above and press return to search.

वृष, राशि वालों पर आज मेहरबान रहेगी किस्मत… आएगी खुशहाली, कर्क, कुंभ सहित ये राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी…

वृष, राशि वालों पर आज मेहरबान रहेगी किस्मत… आएगी खुशहाली, कर्क, कुंभ सहित ये राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी…
X
By NPG News

रायपुर 20 अप्रैल 2021. मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में आ चुका है। मंगलवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल रहेंगे, उनकी वजह से कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए दिन उत्तम नहीं है। व्यापार में विस्तार के लिए आज परिवार के साथ विचार विमर्श अवश्य करें, सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आप की विशेषता आज आपको यश देगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिससे मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और उनके बाहर के खाने-पीने से परहेज रखना होगा। आज आप दिन का सभी काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिताजी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार होगी। अपने व्यवसाय में आप धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो उनको रोजगार मिलने की संभावना आज कम बन रही है। बिजनेस की समस्याओं को खत्म करने के लिए आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी और उनके मार्गदर्शन से आप अपने बिजनेस को चरम तक पहुंचाएंगे। स्थाई संपत्ति से आज लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों के साथ जरूरी चीजों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में सभी लोग आज आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी वस्तु की प्राप्ति की कामना कर रहे थे, तो उसकी प्राप्ति से आज मन खुश होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से भी आपको बचना चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें, महागौरी को मीठे का भोग लगाएं, करोबार में आ रही दिक्कत दूर होंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुद्दे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिल सकती है। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है, खासकर कि आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाए रखें, रिश्तो में मजबूती आएगी। नव युवाओं को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही अर्चणें दूर होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आज आपसे कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है, घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आप सोना खरीदने की सोच सकते हैं। मां दुर्गा को फूल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे ऑफिस में ज्यादा देर तक रूकना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है, किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, रूका हुआ पैसा वापस आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज अच्छा गुजरेगा। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आज आप नई चीज़ों पर विचार करेंगे। विरोधी भी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम रोशन होगा। इस राशी के बच्चे पढाई में अपने पिता से मदद मांगेंगे। घर के बडों से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ अच्छा रहेगा। बच्चे माता के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। महागौरी का ध्यान करें, मानसिक शांती मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन आज उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो सफल जरूर होगा। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा। न्याय हमेशा आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ भी बेहतर रहेगा, तला-भुना खाना अवाइड करें। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगाएं, भाग्य उदय होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज करोबारियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको हर स्थिति में अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाकर रखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में ठंडे दिमाग से काम लेना होगा, चीज़ें जल्द ही आपके पक्ष में हो जाएंगी। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। निवेश किया हुआ धन आज आपके काम आ सकता है। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें , पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद पर गर्व से भरा महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप वेब डिजाइनिंग का काम करते हैं, तो आज आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। महागौरी को प्रणाम करें, व्यापार में बरकत होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। शाम को आप घरवालों के साथ मिलकर एंजॉय कर सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। व्यापार के प्रति आपकी कोशिशें सफल होंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रोजमर्रा के काम-काज समय पर पूरे होंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सिनियर्स का सहयोग मिलेगा।

Next Story