Begin typing your search above and press return to search.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की बढ़ीं मुश्किलें, एक और हुई FIR दर्ज…….

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की बढ़ीं मुश्किलें, एक और हुई FIR दर्ज…….
X
By NPG News

मुंबई 29 मई 2021। टीवी का चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता पिछले कई दिनों से विवादों में घिरी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। अब खबर आ रही है कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी।

दरअसल कुछ वक्त पहले मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो वायरल हो गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। मामला तूल पकड़ने के साथ ही मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी। उन्होंने एक नोट में लिखा था, ‘यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी, या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। भाषा की सीमित जानकारी के कारण, मुझे उस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी।’ मुनमुन दत्ता ने ये वीडियो 10 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था, वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें यूजर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो डिलीट कर दिया था और माफी भी मांगी थी।

Next Story