Begin typing your search above and press return to search.

कर्क, तुला और कुंभ राशि वाले धन का रखें ध्यान… वहीं ये गुस्से पर करें कंट्रोल… जाने बाकियों का हाल

कर्क, तुला और कुंभ राशि वाले धन का रखें ध्यान… वहीं ये गुस्से पर करें कंट्रोल… जाने बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 13 जुलाई 2021. पंचांग के अनुसार 13 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आज का दिन धन के मामले में कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने जा रहा है. आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने क्रोधी स्वभाव के कारण मामले को फिर से ताजा कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को कड़वी बातें सुननी पड सकती हैं। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक रहेगी। यदि ऐसा होता है, तो आपकी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सेहत नरम गरम रह सकती है क्योंकि आप पर मानसिक तनाव हावी रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं और मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी ना दें, नही तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप कोई सरकारी व जमीन जायदाद संबंधित कार्य करने जा रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि आज यह सौदा आपको नुकसान दे सकता है। आज सुबह आपकी छोटी सी गलती के कारण घर वालों के साथ कोई विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को कोई रोग परेशान कर सकता है। आज आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और बाहर के खानपान से परहेज रखें।

मिथुन राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ध्यान देने और परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ समय बितायेंगे। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।
कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे। लेखनकार्य और सृजनात्मक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का विचार भी कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने हेतु कार्य में आपको सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि
दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से निपट जायेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तोदिन आपके लिए शुभ है। अचानक धन लाभ होने वाला है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इसके अलावा परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां बिखरेंगी।

कन्या राशि
दिन सामान्य रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है। अगर इस राशि का व्यापारी वर्ग किसी नये व्यवसाय की शुरूआत करेंगे, तो निश्चित ही काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही वकीलों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण केस आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन बढ़िया है।

तुला राशि
दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। इसके अलावा बेहतर होगा कि दिन घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। घर में परिवारवालों के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। दिन बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के लोग जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं।

धनु राशि
किस्मत आपके साथ रहेगी। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अगर आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं, यह योजना आगे चलकर फायदेमंद भी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। साथ ही इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है।

कुंभ राशि
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दुश्मन भी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। हालांकि आपको लाभ और प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको बस सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा।

मीन राशि
आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि की अविवाहित कन्याओं के लिए दिन अच्छा है। आप कहीं पर शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

Next Story