Begin typing your search above and press return to search.

अजय देवगन की वजह से सिंगल है तब्बू….खुद एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बतायी थी सिंगल स्टेटस की ये वजह…. कई एक्टर से नाम जुड़ने के बाद भी क्या है तब्बू के सिंगल रहने की वजह…

अजय देवगन की वजह से सिंगल है तब्बू….खुद एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बतायी थी सिंगल स्टेटस की ये वजह…. कई एक्टर से नाम जुड़ने के बाद भी क्या है तब्बू के सिंगल रहने की वजह…
X
By NPG News

मुंबई 4 नवंबर 2020। अजय देवगन हैपी मैरिड लाइफ के साथ ही अपने बच्चों के साथ खुशहाल फैमिली लाइफ जी रहे हैं। वहीं उनकी क्लोज फ्रेंड्स में से एक तब्बू अभी तक सिंगल ही हैं। यूं तो इस अदाकारा का कई ऐक्टर्स के साथ नाम जुड़ा, लेकिन कोई भी रिश्ता बरकरार नहीं रह सका। एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल स्टेटस के पीछे अजय और कजिन को जिम्मेदार ठहराते हुए, इसके पीछे की पूरी कहानी बताई थी। उन्होंने जो कहा था, उस स्थिति से कई लड़कियां आज भी गुजर रही हैं।

तब्बू ने बताया था कि अजय उनके कजिन के घर के बगल में रहते थे। ये दोनों ही तब्बू पर जासूसी करते रहते थे। ऐसे में वह जब किसी लड़के से बात करती थीं, तो दोनों मिलकर उसे पीट देते थे। इसके कारण उनका किसी से रिलेशिनशिप डेवलप नहीं हो सकी और डर के मारे लड़कों ने भी उनके आसपास आना बंद कर दिया।

तब्बू ने कहा था ‘मेरी लाइफ में जो सिंगल का ठप्पा लगा है वो इन दोनों के ही कारण है और इसे लेकर मैं उनसे नाराज भी हूं।’ नाराजगी वाली बात भले ही ऐक्ट्रेस ने मजाकिया लहजे में कही हो, लेकिन सच तो यह है कि मेल फ्रेंड्स होने पर लड़की को रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी होती ही है।

क्लोज फ्रेंड्स के साथ आप सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। उनके साथ फोन पर कनेक्ट रहने के साथ ही लंच, मूवी, डिनर या घूमने जाना आम बात है। यही चीज क्लोज मेल फ्रेंड्स पर भी अप्लाई होती है। दोनों के बीच भले ही कुछ न हो, लेकिन दूसरों को ये क्लोज बॉन्ड रिलेशनशिप जैसा दिखने लगता है, जिससे लड़की और लड़के दोनों पर रिश्ते में होने का ठप्पा लग जाता है। इस कारण खासतौर से लड़की के केस में कोई दूसरा उन्हें अप्रोच तक नहीं करता है।

Next Story