Begin typing your search above and press return to search.

सस्पेंड: खाड़ा डेम फूटने के मामले में नप गए ईई और एसडीओ.. विधायक अंबिका सिंहदेव के तल्ख़ तेवर के बाद मंत्री की बड़ी कार्यवाही

सस्पेंड: खाड़ा डेम फूटने के मामले में नप गए ईई और एसडीओ.. विधायक अंबिका सिंहदेव के तल्ख़ तेवर के बाद मंत्री की बड़ी कार्यवाही
X
By NPG News

रायपुर, 24 सितंबर 2020। कोरिया ज़िले मुख्यालय के पास स्थित खाड़ा जलाशय के फूट जाने और करीब पचास हैक्टेयर रकबे की फसल नुकसान के मसले पर सख़्त नाराज हुई संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के तेवरों की गाज राज्य सरकार की कार्यवाही के रुप में कार्यपालन अभियंता और एसडीओ पर गिरी है। राज्य सरकार ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
खाड़ा जलाशय छोटी सिंचाई परियोजनाओं के शिल्पी डॉ रामचंद्र सिंहदेव ने निर्मित की थी। इस जलाशय की वजह से आसपास के क़रीब दर्जन भर गाँव के किसानों को लगातार पानी मिल रहा था।
हालिया दिनों में खाड़ा जलाशय के गेट रिपयेरिंग के लिए राशि की माँग की गई थी, जिसे सोलह मई को ही विधायक अंबिका सिंहदेव ने स्वीकृत कर दिया था। यह राशि विभाग ने 60 हज़ार बताई थी।
इस मामले में राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी जलाशय के बह जाने से विधायक अंबिका सिंहदेव गंभीर रुप से नाराज़ हो गईं। प्रथम दृष्टया ही यह माना गया कि गेट रिपेयरिंग के मामले में गडबडी हो गई है।
नतीजतन मंत्री रविंद्र चौबे ने मामले में विभागीय जाँच की घोषणा करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू और अनुविभागीय अधिकारी एम एल सोनी को निलंबित कर दिया है।

Next Story