Begin typing your search above and press return to search.

सुशांत सिंह आत्महत्या मामलाः अमिताभ और सलमान के खिलाफ परिवाद दायर, 30 जून को दर्ज होंगे बयान

सुशांत सिंह आत्महत्या मामलाः अमिताभ और सलमान के खिलाफ परिवाद दायर, 30 जून को दर्ज होंगे बयान
X
By NPG News

मुंबई 19 जून 2020. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में फिल्म निर्माता निर्देशक करन जौहर, अभिनेता सलमान खान, अमिताभ बच्चन और निर्माता एकता कपूर के खिलाफ एसीजेएम की अदालत में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में परिवाद दायर किया गया है। एसीजेएम पीयूष त्रिपाठी ने मामले में परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 30 जून की तारीख तय की है।

बता दें परिवाद पार्थ चतुर्वेदी ने दायर किया है। अर्जी में सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की गई है। बता दें, मामले में दाखिल अर्जी को एसीजेएम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने 30 जून को वादी को गवाही के लिए बुलाया है। दरअसल, अर्जी में पार्थ ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उभरते सितारे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे शहरों और परिवारों से आने वाले कलाकारों को स्थापित निर्माता और अभिनेता अपने बच्चों को स्थापित करने के लिए इतना हतोत्साहित कर देते हैं। ऐसा सुशांत के साथ भी हुआ, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए और यह कदम उठाया।

सुशांत ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया था कि उनके साथ बॉलीवुड में सौतेला व्यवहार किया जाता था। साथ ही उन्हें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां अपनी पार्टी में नहीं बुलाती थीं। एक बड़े प्रोड्यूसर से उनका विवाद चल रहा था, जिस वजह से कई बड़े बैनर्स ने उन्हें बैन भी कर दिया। जिस वजह से वो डिप्रेशन में थे। सोशल मीडिया पर लोग नेपोटिज्म को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। साथ ही नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वालों के बायकॉट की मुहिम भी चलाई जा रही है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर में वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनमें फिल्मकार करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर का नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

Next Story