Begin typing your search above and press return to search.

सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार को दिनदहाड़े मारी गोली……..बाइक शोरूम के मालिक अपने कर्मचारी के साथ लौट रहे थे घर…. हालत गंभीर

सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार को दिनदहाड़े मारी गोली……..बाइक शोरूम के मालिक अपने कर्मचारी के साथ लौट रहे थे घर…. हालत गंभीर
X
By NPG News

सहरसा 30 जनवरी 2021। यामहा बाइक शो-रूम के मालिक और उसके कर्मचारी को गोली मारी गयी है। यह घटना बैजनाथपुर शिविर क्षेत्र की है.इस हमले में दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल शो-रूम मालिक का नाम राजकुमार सिंह। राजकुमार सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। कर्मचारी और मालिक दोनों पर उस वक्त गोलियों से छलनी किया गया, जब वो अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस हमले के कारण और हमलावर की पहचान नहीं कर सकी है।

राजकुमार सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि उनका तीन शोरुम है. मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों में यामाहा बाइक का शो रुम है. घटना के दौरान भी वह बाइक से मधेपुरा शो रूम जा रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों को गोली मार दी. आसपास के लोगों ने शोरुम के मालिक और मिस्त्री को हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

Next Story