Begin typing your search above and press return to search.

तस्वीरें : सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से बनाया फंदा, फिर पंखे के हुक से बांधा था….. मौत के ठीक पहले इस एक्टर को किया था आखिरी कॉल… इंस्टाग्राम पर लिखी थी ये आखिरी पोस्ट

तस्वीरें : सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से बनाया फंदा, फिर पंखे के हुक से बांधा था….. मौत के ठीक पहले इस एक्टर को किया था आखिरी कॉल… इंस्टाग्राम पर लिखी थी ये आखिरी पोस्ट
X
By NPG News

मुंबई 14 जून 2020। मौत के कुछ घंटे पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक दोस्त को फोन किया था, लेकिन दोस्त ने फोन नहीं उठाया। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में कई अहम जानकारी सामने आयी है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत का शव पोस्टमार्टम के लिए कपूर अस्पताल लाया गया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुशांत ने आखिरी बार अपने दोस्त महेश कृष्ण शेट्टी को फोन किया था। ये कॉल उन्होंने आधी रात को किया लेकिन, महेश ने फोन नहीं उठाया था। फोन पिकअप नहीं होने के बाद कुछ देर सोफे में बैठे रहने के बाद वो अपने कमरे में चले गये।

सुशांत सिंह के नौकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक्टर की लाश छत से झूलते हुए देखी थी। सूत्रों के मुताबिक सुशांत का ड्यूप्लेक्स फ्लैट था, जिसमें उनके साथ दो असिस्टेंट और दो नौकर रहते थे। सुशांत के आर्ट डिजाइनर सिद्धार्थ रामनाथ मूर्ती भी शनिवार को कमरे में ठहरे थे। अमूमन सुशांत 8-9 बजे तक रूम से बाहर आ जाते थे। आज सुबह भी वो 9 बजे कमरे से बाहर निकले और जूस लेकर वापस कमरे में चले आये। और फिर देर तक नहीं बाहर नहीं आये तो रामनाथ ने सुशांत को कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन पिक नहीं किया।

जिसके बाद 108 पर काल कर पुलिस बुलायी गयी और फिर डुप्लीकेट चाबी के जरिये करीब पौने एक बजे कमरा खोला गया, तो फंदे में झूलते हुए सुशांत नजर आये। जानकारी के मुताबिक सुशांत ने हरे रंग की चादर का फंदा बनाया था और पंखे में फंदा बनाकर झूल रहे थे।

3 जून को लिखी थी आखिरी पोस्ट, मां को याद किया था

सुशांत ने अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 3 जून को की थी। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा था कि जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस तरह की निराशाभरी पोस्ट करने वाले सुशांत ने 2019 में आई फिल्म छिछोरे में बेहद मजबूत किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक ऐसे पिता बने थे, जो खुदकुशी की कोशिश करने वाले अपने बेटे को डिप्रेशन से उबारने के लिए खुद और दोस्तों की नाकामी की कहानियां सुनाता है।

Next Story