Begin typing your search above and press return to search.

गर्लफ्रेंड से सुशांत का हुआ था झगड़ा…. मौत की पूरी आखिरी रात जागते रहे एक्टर ने 3 बजे किया था कॉल… लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड साथ रूकी थी घर पर

गर्लफ्रेंड से सुशांत का हुआ था झगड़ा…. मौत की पूरी आखिरी रात जागते रहे एक्टर ने 3 बजे किया था कॉल… लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड साथ रूकी थी घर पर
X
By NPG News

मुंबई 15 जून 2020 । सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस अब गर्लफ्रेंड व दोस्तों के आसपास सिमट गयी है। एक्टर की बहन ने पुलिस को बयान दिया है कि सुशांत को किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं थी, हालांकि वो डिप्रेशन में थे और पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी, यहां तक कि उन्होंने दवा लेनी भी बंद कर दी थी। ऐसे में बहन के बयान के बाद एक्टर के आर्थिक संकट का एंगल तो खत्म हो गया है, लिहाजा निजी रिश्तों की तरफ ही सवाल उठ रहे हैं।

मौत की आखिरी रात जागते रहे थे सुशांत

सुशांत के मैनेजर को एक्टर के मोबाइल का पासवर्ड पता था, लिहाजा पुलिस की मौजूदगी में फोन को अनलॉक कराया गया। सुशांत ने अपने मोबाइल से आखिरी कॉल रात 3 बजे किया था। इसका मतलब सुशांत मौत की आखिर रात सोये ही नहीं थे। उन्होंने रात करीब 3 बजे अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन लगाया। इसके बाद जब महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉल किया पर सुशांत ने फोन नहीं उठाया और तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी। महेश शेट्टी उनके साथ टीवी सीरियल में काम कर चुके थे, लिहाजा निजी बातें भी सुशांत उसके साथ शेयर किया करते थे। ऐसे में महेश शेट्टी का बयान काफी महत्वपूर्ण हो गया है। लॉकडाउन में सुशांत की गर्लफ्रेंड उसके घर पर रूकी थी

गर्लफ्रेंड लॉकडाउन में साथ रूकी थी, झगड़ा भी हुआ था

सुशांत सिंह राजपूत की शादी नवंबर में उसकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ होनी थी। घरवाले भी शादी के लिए राजी हो गये थे। पुलिस को जांच में जानकारी मिली थी कि सुशांत की मंगेतर के साथ उसके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों में कुछ दिन पहले खूब झगड़ा भी हुआ था। लॉकडाउन में सुशांत की मंगेतर रिया चक्रवर्ती उसके साथ ही बांद्रा स्थित घर में रूकी थी। हालांकि विवाद के बाद वो अपने सहेली के घर शिफ्ट हो गयी। झगड़ा के बाद से ही मंगेतर से उसकी बातें नहीं हो रही थी। कॉल रिकार्ड के मुताबिक सुशांत ने कई दफा उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद ही सुशांत अपने कॉमन फ्रेंड महेश से बात करनी चाही, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।

बताया जा रहा है कि सुशांत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। सुशांत की बहन ने 5 दिन पहले फोन पर उनसे बात की थी। सुशांत ने बताया था कि तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद सुशांत की बहन, बांद्रा के घर आईं और 2 दिन रही भी। दोस्तों ने बताया कि सुशांत ने डिप्रेशन की दवाई खानी बंद कर दी थी। दोस्त और कुक ने बताया है कि सुशांत का व्यवहार असामान्य था यानी वह सीरियस डिप्रेशन में थे।

Next Story