Begin typing your search above and press return to search.

‘सूर्यवंशी’ को फाइनली मिली रिलीज डेट? जानें पूरी डीटेल….

‘सूर्यवंशी’ को फाइनली मिली रिलीज डेट? जानें पूरी डीटेल….
X
By NPG News

मुंबई 12 मार्च 2021. इस बीच अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। ये फिल्म काफी समय से टलती जा रही है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फिल्म को फाइनली रिलीज डेट मिल गई है। इन रिपोर्ट्स में फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में भी बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर ना तो अक्षय कुमार और ना ही फिल्म मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म लगभग 1 साल से टलती नजर आ रही है। वहीं अब ई टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो फाइनली इसे अब रिलीज डेट मिल गई है। काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली है, वहीं ई टाइम्स के मुताबिक ये फिल्म अप्रैल के महीने में तो रिलीज होगी लेकिन 30 तारीख को। इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये फिल्ममेकर्स का फाइनल डिसीजन है।

इस रिपोर्ट में सूत्र ने बताया है कि इस मेकर्स इसकी रिलीज को लेकर काफी समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब और वेट नहीं करना चाहते थे। मेकर्स का मानना है कि अगर ऑडिएंस वंडर वुमन, मास्टर के लिए थिएटर्स में आ सकती है तो सूर्यवंशी के लिए क्यों नहीं? बताया ये भी जा रहा है कि ‘सूर्यवंशी’ का टीजर रोहित शेट्टी के जन्मदिन यानी 14 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इसी टीजर में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी होगा।

Next Story