Begin typing your search above and press return to search.

सूरजपुर ज़िला प्रशासन ने चार मोबाइल नंबर किए गए जारी.. बनाया कंट्रोल रुम..कोरोना हो या कोई समस्या.. ग्रामीणों कर रहे सीधे कॉल

सूरजपुर ज़िला प्रशासन ने चार मोबाइल नंबर किए गए जारी.. बनाया कंट्रोल रुम..कोरोना हो या कोई समस्या.. ग्रामीणों कर रहे सीधे कॉल
X
By NPG News

सूरजपुर,8 जून 2021। कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को कम करने के लिए जूझते प्रशासन ने दूरस्थ और पहुँचविहीन इलाक़ों तक सेवा सुनिश्चित करने के लिए जो प्रयोग शुरु किया है, उस पर लोगों की निगाहें टिक गई हैं।
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक की सरहद को छूते सूरजपुर ज़िले के कई इलाक़े जैसे कि चाँदनी बिहारपुर समेत कई इलाक़े हैं जहां पहुँचना या कि सतत संपर्क दुष्कर है।मोबाइल कनेक्टिविटी जरुर इन दिनों इन इलाक़ों में मौजुद है।
सूरजपुर अब भी प्रदेश के उन इलाक़ों में गिना जाता है जहां कोरोना संक्रमण की गति उसे राज्य के प्रथम पाँच में शुमार करती है। वहीं कई ऐसी समस्याएँ भी ग्रामीणों को परेशान करती रहीं है जिसका निदान तत्काल संभव हो सकता था पर हुआ नही।
सूरजपुर ज़िला प्रशासन ने सरपंच सचिवों और कोटवारों के ज़रिए ग्रामीणों तक चार नंबर भिजवाए और उन्हें बतौर कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया। जिसमें बाक़ायदा स्टाफ़ लगाया गया है। इसकी सतत मॉनीटरिंग खुद कलेक्टर ग़ौरव सिंह कर रहे हैं।
रोज़ाना समस्याएँ फ़ोन के ज़रिए बताई जाती है, जिसे तत्काल रजिस्टर में नोट करने के बाद उसे संबंधित विभाग को भेजा जाता है, और नियत समय के भीतर उसे निदान करना होता है यदि वह समस्या ज़िला या ब्लॉक स्तर की हो। समयावधि के भीतर संबधित तक फ़ोन के ज़रिए समस्या समाधान की पुष्टि भी की जाती है।
कलेक्टर ग़ौरव सिंह ने NPG से कहा
“यह शुरुआती दौर में कोरोना प्रभावित मरीज़ों की तत्काल मदद के सोच के साथ स्थापित किया गया था.. इसे अब और विस्तारित कर रहे हैं.. मूल्यांकन निगरानी के ज़रिए इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की क़वायद निरंतर जारी है”

Next Story