Begin typing your search above and press return to search.

सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जारी किया आदेश – “सभी विवाह समारोह की अनुमति रद्द.. दुल्हे के पिता दुल्हा, दुल्हन के माता पिता भाई और मामा तथा पंडित ही शामिल होंगे”

सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जारी किया आदेश – “सभी विवाह समारोह की अनुमति रद्द.. दुल्हे के पिता दुल्हा, दुल्हन के माता पिता भाई और मामा तथा पंडित ही शामिल होंगे”
X
By NPG News

सूरजपुर,7 मई 2021। सूरजपुर में विवाह समारोह के लिए दी गई सभी अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। दुल्हा और दुल्हन को मिलाकर कुल आठ लोगों को ही विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति रहेगी। ज़िला प्रशासन लिखित आदेश जारी कर इसकी तामिली भी सुनिश्चित करा रहा है।
कलेक्टर रणवीर शर्मा ने NPG से कहा
“विवाह समारोह में दुल्हा और दुल्हे के पिता, दुल्हन और दुल्हन के माता पिता, मामा व भाई और पंडित को ही केवल अनुमति होगी.. शेष को कोई अनुमति नहीं है”
याने विवाह समारोह में दुल्हा दुल्हन के दोनों पक्षों को मिलाकर केवल आठ लोग होंगे जिनमें दुल्हा दुल्हन शामिल हैं। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने पूर्व में दी अनुमति को रद्द किया है और अब केवल आठ की अनुमति के साथ विवाह संपन्न हो सकेगा।

Next Story