Begin typing your search above and press return to search.
2387 करोड़ रुपए का अनुपुरक बजट पेश.. कल सदन में होगी चर्चा.. 207 करोड़ ब्याज चुकाने समेत..बिजली की 5226 लाख सब्सिडी शामिल

रायपुर,23 दिसंबर 2020।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बतौर वित्तमंत्री अनूपूरक बजट सदन में पेश कर दिया है। इस बजट में कल सदन में विमर्श होगा। सदन में जो संख्या बल है उस आधार पर अनुमोदन में कोई दिक्कत नही होनी है।
अनूपूरक बजट दो हजार 387 करोड़ का है। इसमें 207 करोड़ की राशि क़र्ज़ के ब्याज अदायगी के लिए है, जबकि बिजली के लिए बतौर सब्सिडी राशि 5226 लाख भी शामिल है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के लिए करीब 57 करोड़,स्कुल शिक्षा के लिए 26 करोड़ की राशि वहीं वन विभाग के लिए दो सौ करोड़ की राशि दर्शाई गई है।
कल दोपहर छत्तीसगढ विधानसभा इस अनुपुरक बजट को स्वीकृत करेगी। ज़ाहिर है कम संख्या के बावजूद इस सत्र में बेहद आक्रामक नजर आ रहा विपक्ष इस अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर भी तमाम सवालों से सत्ता पक्ष को परेशान करेगा।
Next Story
