वुमेंस डे पर रायपुर एयरपोर्ट में दिख रहा सुपर वुमन पावर : ATC से लेकर सिक्युरिटी तक हर जगह महिलाओं के हाथ में है कमान…. मेडिकल व टेक्निकल टीम में भी महिला को दी गयी है जिम्मेदारी

रायपुर 8 मार्च 2020। वुमेंस डे पर रायपुर एयरपोर्ट पर सुपर वुमन पावर देखने को मिल रहा है…जहां आज के खास दिन हर बड़ी जिम्मेदारी महिला संभाल रही है। फिर चाहे ATC की बात हो या DVOR या फिर सिक्युरिटी की..जहां जगह सुप्रीम कमांड महिला के हाथों में दी गयी है। महिला सशक्तिकरण के इस बेजोड़ नजारे को देख हर कोई बदलते वक्त में नारी शक्ति को नमन कर रहा है।
महिला दिवस को यादगार बनाने के लिये एयरपोर्ट सिक्योरिटी से लेकर मेडिकल टीम में महिलाओं की तैनाती दी है। हवाई उड़ानों के दौरान सबसे महात्पूर्ण विभाग एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी से लेकर हर विभाग की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं कर्मियों ने ही संभाला है।
अथाॅरिटी ने श्रद्धा तिवारी को मैनेजर एटीसी, अदिति अरोरा को असिस्टेंट मैनेजर एटीसी और संजूला जायसवाल को जूनियर एक्जिक्यूटिव एटीसी की अहम जिम्मेदारी दी है। वहीं डीवीओआर सिस्टम वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमिनी रेंज की जिम्मेदारी सीएनएस की मैनेजर दीपशिखा और शोभा जोशी संभाल रही है। इसके अलावा सीआईएसएफ ने सुरक्षा की कमान महिला अधिकारियों को दी है।
