सनी लियोनी कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आयी टॉप…. इंग्लिश के एडमिशन में 400 में मिल गये पूरे 400 नंबर….एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस तरह से ली चुटकी

कोलकाता 29 अगस्त 2020। क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी कॉलेज में पढ़ने के लिए जाना चाहती हैं? क्या उन्हें कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में अंग्रेजी लिटरेचर में BA(Hons) में दाखिला भी मिल गया है? और क्या दाखिला भी ऐसे वैसे नहीं, मेरिट लिस्ट में टॉप करने के बाद मिला है? सनी लियोनी इन दिनों खास वजह से चर्चा में है.
उनका नाम कोलकाता के एक बड़े कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर आया। यह लिस्ट कोलकाता के आशुतोषण कॉलेज में बीए इंगलिश ऑनर्स कोर्स में दाखिले की है। इस मेरिट लिस्ट को कॉलेज ने अपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डाली थी, जिसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस पर सनी लियोनी ने भी रिएक्शन दिया है।
सनी लियोनी ट्वीट कर लिखा,”आप सभी लोगों से अगले सेमेस्टर में कॉलेज में मुलाकात होगी!!! उम्मीद करती हूं कि आप मेरी क्लास में हो.”
See you all in college next semester!!! Hope your in my class 😉 😆😜
— sunnyleone (@SunnyLeone) August 28, 2020
इसके साथ ही उन्होंने आंख मारने वाले और हंसने वाले इमोजी शेयर किए. मेरिट लिस्ट में सनी लियोनी का नाम ही टॉप पर नहीं था, बल्कि उन्होंने सामान्य वर्ग में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा के 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 400 अंक भी हासिल किए.इस मेरिट लिस्ट में एक्ट्रेस का रोल नंबर (207777-6666) भी और एप्लीकेशन आईडी (9513008704) भी दिया गया है. हालांकि कॉलेज प्रशासन ने कोलकाता के भवानीपुर पुलिस स्टेशन और साइबर पुलिस स्टेशन एक शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में कहा गया है कि इस मामले की जांच की जाएं. इससे आशुतोष कॉलेज की बदनामी हो रही है.
