Begin typing your search above and press return to search.

सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा आलीशान आशियाना, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा आलीशान आशियाना, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
X
By NPG News

मुंबई 8 अप्रेल 2021। एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है और वो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सनी लियोनी की एक झलक पाने और उनके बारे में जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। तो वहीं अब एक बार फिर से सनी लियोनी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने एक आशियाना खरीदा है लेकिन उसकी कीमत हैरान कर देने वाली है।मिली जानकारी के मुताबिक, सनी ने बीते 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है। ये प्रॉपर्टी सनी ने अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदा है। वहीं इस संपत्ती के लिए सनी ने 48 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया है।
Sunny Leone sets the temperature soaring on Instagram with her bikini pictures | Hindi Movie News - Times of India
सनी लियोनी का ये नया आशियाना अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गमीटर है। इस अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं। सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दिनों रिएलिटी टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 13 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज़ ‘अनामिका’ की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरीज में उनके साथ सोनाली सहगल लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि सनी लियोनी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया था और यही से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म ‘जिस्म 2’ से डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जैकपॉट’,’रागिनी एमएमएस 2′,’एक पहेली लीला’ और ‘वन नाइट स्टैंड’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ एल्बम सॉन्ग में भी काम किया।

Next Story