Begin typing your search above and press return to search.

वापसी करने की खबरों के बीच इस काम में व्यस्त हैं सुनील ग्रोवर….

वापसी करने की खबरों के बीच इस काम में व्यस्त हैं सुनील ग्रोवर….
X
By NPG News

मुंबई 4 मार्च 2021. सुनील ग्रोवर ने कई महिलाओं का भी रोल प्ले किया। दर्शकों का मनोरंजन किया। फिर बाद में कपिल शर्मा संग नोकझोंक होने के कारण इन्होंने अपना रास्ता उनसे अलग कर लिया। पिछले कुछ समय से सुनील ग्रोवर दोबारा चर्चा में आ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील दोबारा कपिल शर्मा शो में वापसी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कुछ भी कन्फर्म नहीं हो पाया है। इस समय सुनील ग्रोवर कई लाइव शोज को करने में व्यस्त हैं। वह अपने कॉमिक किरदारों से दर्शकों का लाइव मनोरंजन कर रहे हैं। इन शोज का सुनील ग्रोवर ने एक पोस्टर भी शेयर किया था।

मालूम हो कि सुनील ग्रोवर फिल्म ‘बागी’ और ‘भारत’ में नजर आए थे। इसके साथ ही वेब सीरीज ‘ताडंव’ का भी यह हिस्सा रहे हैं। हर किसी की तरह सुनील ग्रोवर की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए। बतौर एक्टर इन्होंने काफी स्ट्रगल किया। लोगों के पास जाकर काम मांगा। ऑनस्क्रीन सभी को इनके किरदार पसंद आए। इसके साथ ही सुनील ग्रोवर, विकास बहल की कॉमेडी वेब सीरीज में भी व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पूरी टीम के साथ एक वीडियो शेयर किया था। लिखा था कि यह मंजन नहीं, मनोरंजन है।

Next Story