Begin typing your search above and press return to search.

वृषभ, कन्या, सहित छह राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा रविवार का दिन, खुलेगा बंद किस्मत का ताला… वहीं ये लोग उधार देने से बचें

वृषभ, कन्या, सहित छह राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा रविवार का दिन, खुलेगा बंद किस्मत का ताला… वहीं ये लोग उधार देने से बचें
X
By NPG News

रायपुर 31 जनवरी 2021. कैसा रहेगा आज का दिन आज के राशि चक्र में ग्रहों की स्थिति पर कुल निर्णय के अनुसार आपकी दैनिक राशिफल क्या कहती है। जानिए, आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं।

मेषमेष राशि के जातकों के कार्य में कलात्मकता बढ़ेगी। आपके प्रेजेंटेशन बहुत प्रभावी रहेंगे। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। धन संपत्ति के मामले में पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। जिसको निवेश कर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज किसी राजनीतिक दल या सामाजिक कार्यकर्ता से जुड़े लोगों की समान वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक स्थिति बेहतर होगी। आज आपको जीवनसाथी से मदद मिलेगी। जो लोग प्यार में शामिल हैं उनमें आज संघर्ष की संभावना है। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में सफल होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

वृषभवृष राशि के जातकों को वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त होगा। यात्रा की संभावना है। आज आपकी ऐसे किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में करियर के मामले में सहायक सिद्ध होगा। धन संपत्ति के मामले में अच्छा दिन है। याद रखें कि भावनाएँ आज आपको चोट पहुँचा सकती हैं। विवाहित लोगों के लिए दिन मिश्रित कहा जा सकता है। प्रेम में शामिल लोगों को लंबे समय के बाद प्रेमी या प्रेमिका से मिलने का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। कोई पुरानी बीमारी आज आपको तकलीफ दे सकती है।

मिथुन
आज आपको अपने परिवार के समस्याओं को देखते हुए कोई भी गलत निर्णय लेना कठिन होगा आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा परिवार में जो भी विषय बताएं चल रही हैं वह आज सर उठा सकते हैं हालांकि आपका मान सम्मान फिर भी बढ़ेगा अप्रत्याशित लाभ आपको मिल सकता है आज के दिन आप आर्थिक तौर पर करने वाले लेनदेन से सावधानी बरतें।

कर्क
आज आपको कुछ दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन मन में चल रही परेशानी के कारण आज आपका मन कंठा ग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य हैं जिनको आप जो आप को निपटाने होंगे और सुख वैद्य को बराबर समझ कर अपने भाग्य पर छोड़ना होगा। आप आज जो परिश्रम करेंगे उससे आपको लाभ होगा परिवार में खुशहाली रहेगी।

सिंह

आपको समय बर्बाद किए बिना आज अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आज के बाद काम खत्म करें। किसी बहस में उलझकर अपना समय बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में आज आपकी गरिमा बढ़ेगी आप सम्मानित होंगे और नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विवाहित जीवन भी आज कुछ ऐसा ही रहेगा। आपके बच्चे जो कुछ भी करते हैं, उस पर आपको गर्व होगा। वित्तीय स्थिति मध्यम है। व्यापारी आज नए निवेश कर सकते हैं। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। प्यार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज बहुत से लोग पेट की समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

कन्या
दिन शानदार रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेटस अपने पार्टनर पर विश्वास बनाय रखें।

तुला
दिन का सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ेगा। खर्चों पर काबू पाएं अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलन वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्याएं सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक
दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं, इसके लिए उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है।

धनु
दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

मकर
किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग विवाहित हैं उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। महिलाओं को काम से थोड़ी राहत मेहसूस होगी। परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे। छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगें। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ
आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी को उधार देने से बचें। आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देने की जरूरत है।

Next Story