Begin typing your search above and press return to search.

वृष सहित 5 राशियों के लिए शानदार रहेगा रविवार का दिन, जबकि बाकी रहें संभलकर…. जाने आपका राशिफल

वृष सहित 5 राशियों के लिए शानदार रहेगा रविवार का दिन, जबकि बाकी रहें संभलकर…. जाने आपका राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 4 अप्रैल 2021. आज हम आपको 4 अप्रैल 2021 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, जाने आज का राशिफल…

मेष राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। परोपकार की भावना से गरीबों की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए सफलता दायक रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर आज सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। जीवन में आनंद समय व्यतीत होगा। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती है। भाई बहन की शादी का प्रसंग प्रबल होगा। माता पिता की सेवा करने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए नई उन्नति की किरण लेकर आएगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा और अपने आलस्य को त्यागना होगा, जो लोग भी विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं, आज उनके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आज आप के कार्य से प्रभावित होंगे, बुद्धि व विवेक से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक से आज कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, आप अपने आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
दिन शानदार रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आएंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेटस अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें।

तुला राशि
दिन का सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ेगा। खर्चों पर काबू पायें अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलन वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यपार से जुड़े हैं उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि
दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं, इसके लिए उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है।

धनु राशि
दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

मकर राशि
किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं अनका दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग विवाहित हैं उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। महिलायें को काम से थोड़ी राहत मेहसूस होगी। परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे। छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देगें। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज में नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी को उधार देने से बचें।आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देने की जरूरत है।

Next Story