Begin typing your search above and press return to search.

इन पांच राशियों के लिए रविवार का दिन रहेगा फायदेमंद… मेष, तुला और कुंभ राशि वालों को देना होगा ध्यान… वहीं ये लोग ले सकते हैं बड़ा फैसला

इन पांच राशियों के लिए रविवार का दिन रहेगा फायदेमंद… मेष, तुला और कुंभ राशि वालों को देना होगा ध्यान… वहीं ये लोग ले सकते हैं बड़ा फैसला
X
By NPG News

रायपुर 13 जून 2021. पंचांग के अनुसार 13 जून, रविवार को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्य व्यवसाय में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अपनी संतान के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अचानक से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में उत्साह बढ़ेगा। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है, लेकिन आज आप अपनी भावनाओ के कारण अन्य लोगों के कार्यों में कमी निकालेंगे, जिससे वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी, लेकिन गृह क्लेश के कारण आपको कुछ तनाव हो सकता है।घर व बाहर आज आप संतुलित व्यवहार रखें। लोग आपकी सही बातों को भी गलत मान कर विवाद खड़ा कर सकते हैं। अपने व्यापार में यदि आप कोई लेनदेन करना चाहते हैं, तो उसकी स्पष्टता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपकी भूल हो सकती है। नौकरी में आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन सावधान रहें और अपने अधिकारियों से मधुरता बनाए रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होगा। कठिन परिश्रम से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि
दिन मिला-जुला रहने वाला है। की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों के साथ साझा करें। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है। निगेटिव थॉट्स को दिमाग में ना आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उन्हें काफी धनलाभ होगा। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। बाहरी चीजों के सेवन से बचें। धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि
दिन शानदार रहने वाला है। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। वैज्ञानिक क्षेत्र से जुड़े लोगों कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। लवमेट अपने साथी को उनका मन पसंद कोई गिफ्ट दे सकते है।
मकर राशि
दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिये सम्मानित किया जायेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
दिन नई सौगात लेकर आया है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। अगर आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो छात्र किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं।

मीन राशि
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इस बात का जरुर ध्यान रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। छात्रों ध्यान पढाई से भटक सकता है।

Next Story