Begin typing your search above and press return to search.

इन सात राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा रविवार… कन्या राशि वालों के मन-मुताबिक पूरे होंगे सारे काम… वहीं इन्हें हो सकती है पेरशानी

इन सात राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा रविवार… कन्या राशि वालों के मन-मुताबिक पूरे होंगे सारे काम… वहीं इन्हें हो सकती है पेरशानी
X
By NPG News

रायपुर 28 मार्च 2021। आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन रविवार है। पूर्णिमा आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज होलिका दहन भी किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 49 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 36 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको मंगल उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहार का खाने से परहेज करें। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति होती दिख रही है। रोजगार से जुड़े जातकों की आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो उनके व्यापार के लिए उत्तम लाभदायक रहेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आप के कार्यकाल में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, इसमें आपके साथी भी सहयोग करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के लिए अच्छे अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी देवी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसमें परिवार के सभी सदस्य पर बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातको के लिए जो काम पसंद होगा आज वही करने के लिए मिलेगा, जिससे उनका तेज बड़ा दिखेगा। सायंकाल तक आज आपको किसी विशेष कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसमें परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपने आस पड़ोस में वाद विवाद की स्थिति को पनपने से बचना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज आप आपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे, और उन्हें समझने की कोशिश करेंगें। आपको घर पर कोई मरम्मत का काम कराना पढ़ सकता है। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज सभी जरूरी काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ खुशी के पल बितायेंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। कारोबारियों के बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। दांपत्य जिवन में सुख शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के आज सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कैमिकल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों को सोशल मिडिया के जरिये कुछ नया सीखने को मिलेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बैठकर लंच एंजॉय करेंगे। ऑफिस का काम आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। रूके हे काम पूरें होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज पूरा दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपका काफी धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज नए लोगों से मुलाकात करना फायदा दिला सकती है। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बेरोजगारो को रोजगार को अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के घर पर आज धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने भविष्य के बारे में पिता से विचार-विमर्श कर सकते है। घर से बहार जाते समय जरूरी समान ले जाना ना भूलें। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। छात्रों को आज कुछ नया सिखने का मोका मिलेगा, गुरू का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चो की सेहत का ख्याल रखें, उन्हे ठंडा खानें से बचाएं।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज किसी काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। छात्रों को कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचें। सिनियर्स का स्पॉर्ट रहेगा।

Next Story