Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: मिथुन, सिंह, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा जबरदस्त…बनेंगे हर काम, वहीँ आज ये राशि वाले कोई भी फैसला सोच-समझकर लें… जानिए बाकियों का हाल

रविवार राशिफल: मिथुन, सिंह, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा जबरदस्त…बनेंगे हर काम, वहीँ आज ये राशि वाले कोई भी फैसला सोच-समझकर लें… जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 26 सितम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 सितंबर को रविवार है। रविवार का दि्न सूर्य देव को समर्पित होता है। आज के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि
आज का दिन आपको मिलजुल कर कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ेगी, तभी वह उस कार्य को समय से पूर्ण कर पाएंगे। आज आप अपने कानूनी विवाद व झगड़ों से फ्री होंगे, क्योंकि आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सायंकाल के समय आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

वृष राशि
आज का दिन उत्साह से कार्य करने का रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह और लगन से करेंगे और उसमें कामयाबी भी हासिल करेंगे, जो आपको प्रगति की ओर लेकर जाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी डील को फाइनल करते समय किसी पर भी कोई भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि आज किसी नई योजना को व्यवसाय में लागू करना चाहते हैं, उसके लिए समय उत्तम रहेगा। आज यदि आपने किसी को लंबे समय से धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मिथुन राशि

आज का अपना अधिक समय अपने दोस्तों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करें। इससे आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल कर सकता है। आज आपके लिए सही निर्णय लेना आसान होगा। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना है तो आज उसे करने का एक अच्छा समय है। यदि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके बारें में आप जानते हैं कि वो दुविधा में हो सकता है तो उसकी मदद कर सकते हैं. आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि

सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करें आप उनके साथ कहीं बाहर पिकनिक पर या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। आय व रोजगार में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे। आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत रहेगी। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छे और रचनात्मक लोगों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि

आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। आज आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, आपको बहुत से जरूरी काम समय पर निपटाने हैं। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।

तुला राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेंगी। कार्य पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, घर के सदस्यों की सलाह कारगर रहेगी। इस राशि के कारोबारी अपने पिता से सलाह लेंगे। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल देगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

धनु राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को बर्थडे विश करने उसके घर जायेंगे। आप ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख मिलेगा।

मकर राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे| लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राह खोल देगा।

कुंभ राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

मीन राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

Next Story