Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: मेष, सिंह और मीन समेत इन राशि के लोगों को मिलेगा लाभ …कर्क राशि वाले जल्दबाजी में ना लें कोई फैसला, जानिए अन्य राशियों का हाल

रविवार राशिफल: मेष, सिंह और मीन समेत इन राशि के लोगों को मिलेगा लाभ …कर्क राशि वाले जल्दबाजी में ना लें कोई फैसला, जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 19 सितंबर 2021। रविवार को भाद्रपद मास की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन भगवान अनंत यानी विष्णु की पूजा की जाएगी। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन भी हो जाएगा। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी दिन किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। रविवार को शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज आप सेहत के लिहाज से बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे।
मिथुन राशि
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
कर्क राशि
आज आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान निकलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे और घर एवं बाहर के पुराने अटके कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज कारोबार या व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं। जिनकी आज छुट्टी है वह सैर-सपाटे पर व्यय कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, शौक मौज पर व्यय कर सकते हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे। महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कलात्मक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने का समय है। जो लोग घर पर रहेंगे वह अपने घर को सजाने-संवारने पर ध्यान देंगे, इस मामले में आप धन भी खर्च करेंगे। कारोबार में लाभ की स्थिति आज अच्छी रहेगी। कला जगत से जुड़े लोग आज बेहतर प्रदर्शन करके लाभ पा सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर रह सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी प्लानिंग सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अपना बेस्ट दे सकते हैं। जो लोग आज घर पर संडे मना रहे हैं वह भी सक्रिय रहेंगे और घरेलू कार्यों को निपटा सकते हैं। किसी अपने से आपको उपहार और खुशी मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का मानसिक उलझनों में उलझने से बचना चाहिए। प्लानिंग के साथ अपने कार्य में आगे बढ़ेंगे तो कामयाबी मिल सकती है। छोटी-लंबी यात्रा का योग है। इस राशि के कुछ लोग वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। वस्त्र और कुछ जरूरी चीजों पर भी आपका आज व्यय हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों की मेहनत तो आज खूब रहेगी लेकिन कमाई भी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। भाइयों में विवाद हो सकता है।
धनु राशि
19 सितंबर धनु राशि के लिए आर्थिक मामलों में खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपको अपने कारोबार और योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके काम आ सकती है। दोपहर के बाद आप कुछ खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपको कहीं से अपना पैसा वापस लेना है तो आज प्रयास करना आपके हित में रहेगा। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है। ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज अपने बचत और बजट पर अधिक फोकस करेंगे। पुरानी कार्य योजनाओं को आप पूरा करने पर ध्यान देंगे। कुछ महीने पहले जो काम अधूरा रह गया था आज उसे पूरा करने की योजना बनाएंगे। खान-पान का शौक बढ़ेगा, रुचिकर भोजन पर आपका धन खर्च हो सकता है। कुछ लोग आज बाहर खाने-पीने की भी योजना बना सकते हैं। सलाह है कि किसी के मुंह पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें। मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे। गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग आज सेहत में नरमी महसूस कर सकते हैं और भावुकता में भी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र के मामले में आपका दिन सामान्य रहेगा। जो लोग नौकरी पर हैं उन्हें अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। विचारों का किला बनता और ढहता रहेगा, मन को संयमित करके काम पर फोकस करें, यही आपके हित में रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। आज कोई बड़ा सौदा न करें।
मीन राशि
आज का राशिफल कहता है कि आज मीन राशि वालों को ज्ञान और बुद्धि से लाभ मिल सकता है। किसी और के विचारों से प्रभावित होने की बजाय अपने विचारों और निर्णय के साथ चलें। बच्चों की खुशी और पारिवारिक विषयों पर आपका धन खर्च होगा। आपके लिए सलाह है कि उधार लेन-देन का काम आज करने से बचें। संतान से सहयोग मिल सकता है। आज आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है।

Next Story