Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: वृष, मेष, वृश्चिक सहित चार राशियों को रखना होगा अपना ख्याल… बिजनेस के मामले में इन्हें रहना होगा सतर्क

रविवार राशिफल: वृष, मेष, वृश्चिक सहित चार राशियों को रखना होगा अपना ख्याल… बिजनेस के मामले में इन्हें रहना होगा सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 29 अगस्त 2021. रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 10.28 पर चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। राहु पहले से इस राशि में स्थित है। राहु और चंद्रमा की युति होने से ग्रहण नाम का एक अन्य अशुभ योग भी इस दिन बन रहा है। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं| सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा| आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है| आपको अपने खर्चे कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए| परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए| मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे | घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे| आज के दिन अंधे लोगों की सेवा करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी |

वृषभ राशि

आज कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा | आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे | आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे | परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा | सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

मिथुन राशि

आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे | आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है | व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है | आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे | वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा | कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा | हनुमान मंदिर में सिन्दूर चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

कर्क राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा | आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं |अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा | किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा | लवमेट के लिये आज का दिन अनुकूल रहेगा | आज कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है | उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा | हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं , सभी काम बनते नजर आयेंगे |

सिंह राशि

आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, किसी पुरानी कविता के लिए आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। आज आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, ताकि आपका कोई नुकसान न हो। किसी काम में जितनी कोशिश करेंगे उतनी ही सफलता आपको मिलेगी। आज पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी।

कन्या राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर मदद मिल सकती है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह होगा जहां उनको थोड़ा आराम मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको साभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में कार्य का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन होने के योग है। मेडिकल के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट अपने पार्टनर को टाइम देंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आ अधिक पैसा खर्च करेंगे। बेरोजगारों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते है।

धनु राशि

आज बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो वह कम समय में पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो सुलझ जाएगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर कुछ लोग आपका विरोध कर सकते है। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है।

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुडे़ लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

Next Story