Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: अक्टूबर के पहले रविवार वृष, कर्क, सिंह, धनु राशि वालों का दिन रहेगा शानदार…. वहीँ इन दो राशि के लोगों को किसी परेशानी का करना पड़ सकता है सामना

रविवार राशिफल: अक्टूबर के पहले रविवार वृष, कर्क, सिंह, धनु राशि वालों का दिन रहेगा शानदार….  वहीँ इन दो राशि के लोगों को किसी परेशानी का करना पड़ सकता है सामना
X
By NPG News

रायपुर 3 अक्टूबर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 अक्टूबर को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा की जाती है। जानिए 3 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश करने में कामयाब होंगे। जमीन-जायदाद के मामले का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाएंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी।

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। जिन दम्पत्तियों को अब तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है उन्हें इससे जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज आपको बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर हाथ लगेंगे। लंबे समय से चली आ रही सेहत की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिलेंगे। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जब तक जरूरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचें।

कन्या राशि

आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिये आज का दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए धन लाभ के योग बना रहा है। आज यदि आपका कोई धन संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह भी आज पूरा होगा और आपको धन लाभ करवाएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी भी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। मार्केटिंग व सेल से जुड़े लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि संतान के लिए आज कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि भविष्य में यह आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आ रहा है। आज आप सामाजिक दृष्टिकोण से जो भी कार्य करेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपका अपने सहयोगियों के कारण कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान के विवाह संबंधी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में आज लोगों की जरूरतों के हिसाब से कुछ खर्चा निकल आयेगा, लेकिन आपको उनमें से पहचानना होगा कि इसको पहले करूं या किसको बाद में। आज आपको व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो जरूरी दस्तावेज जांच लें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके व्यवसाय में प्रगति का दिन रहेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज नौकरी से जुड़े जातकों को दूसरों पर भरोसा करने से पहले उनकी अच्छी नियत को जानना होगा, नहीं तो वह उनका काम बिगाड़ सकते हैं। आज यदि आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आपको लाभ अवश्य देंगे। संतान की शिक्षा में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान अपने भाई की सलाह से निकालने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपका कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत होगा, लेकिन आपको उसमे यह ध्यान देना होगा कि आपको धन का सदुपयोग करना है, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर डालेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से आज आप कुछ ऐसे कार्य करेंगे, जो आपक लिए भविष्य में उत्तम लाभ देंगे। सायंकाल के समय आपका कोई विशेष उत्साह बढ़ेगा, लेकिन आज आप को व्यर्थ की यात्राओं से बचना होगा, नहीं तो वह परेशानी का कारण बन सकते हैं ।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए भक्ति भाव भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगी से सिरदर्द बने रहेंगे, जिस कारण आप परेशान भी होंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय में आ रही मुश्किलों के लिए किसी अनुभवी व अज्ञानी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आयात निर्यात के काम से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। परिवार के लोगों में आज आप के प्रति आदर व सद्भाव बढ़ेगा।

Next Story