Begin typing your search above and press return to search.

गर्मी ALERT: राजधानी में जला रही धूप, नौतपा के तीसरे दिन गर्मी से हाल बेहाल…. जानिए बारिश पर मौसम विभाग की अपडेट

गर्मी ALERT: राजधानी में जला रही धूप, नौतपा के तीसरे दिन गर्मी से हाल बेहाल…. जानिए बारिश पर मौसम विभाग की अपडेट
X
By NPG News

रायपुर 27 मई 2020। कोरोना कहर के बीच राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। समूचा छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी से झुलस रहा है। रायपुर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने राजधानीवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर सहित कई जिलों में 26 मई का दिन काफी गर्म रहा है। वहीं, आग बरसाते सूरज की तपिश से पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक गर्मी की तपिश ऐसे ही झेलनी होगी। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार महीने के अंत में 29 मई से 1 जून के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत लोगों को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 1 जून से 5 जून के बीच केरल के तट पहुंचने की संभावना है।

सुस्त पड़े मानसून को देखते ही मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि मानसून को केरल पहुंचने में इस बार देरी हो सकती है। केरल में हर साल एक जून को मानसून दस्तक देता है लेकिन इस बार 5 जून तक इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि अभी अंडमान में मानसून जिस तरह से निष्क्रिय है उसे देखने के बाद इसके और भी देर से पहुंचने की आशंका जताई गई है।

वहीँ आज के मौसम के तापमान की बात करें तो….रायपुर अधिकतम ताप. 44.5 oसे. न्यूनतम ताप 30.4 oसे. कुल वर्षा(24 घंटे): 0 मि.मी. आज का मौसम : आंशिक मेघमय। पेंड्रारोड अधिकतम ताप N/A oसे. न्यूनतम ताप 28.5 oसे. कुल वर्षा(24 घंटे): 0 मि.मी. आज का मौसम साफ आकाश। दुर्ग अधिकतम ताप 45.9 oसे. न्यूनतम ताप. : 26.4 oसे. कुल वर्षा(24 घंटे): 0 मि.मी. आज का मौसम : साफ आकाश।

बिलासपुर अधिकतम ताप 45.8 oसे. न्यूनतम ताप 29.0 oसे.कुल वर्षा(24 घंटे): 0 मि.मी. आज का मौसम साफ आकाश। अम्बिकापुर अधिकतम ताप. : 41.8 oसे.न्यूनतम ताप. 27.0 oसे. कुल वर्षा(24 घंटे): 0 मि.मी. आज का मौसम आंशिक मेघमय। राजनांदगांव अधिकतम ताप. :44.5 oसे. न्यूनतम ताप 30.5 oसे. कुल वर्षा(24 घंटे): 0 मि.मी. आज का मौसम साफ आकाश।

Next Story