Begin typing your search above and press return to search.

सीएम बनते-बनते सुखविंदर सिंह रंधावा डिप्टी सीएम बन गए, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

सीएम बनते-बनते सुखविंदर सिंह रंधावा डिप्टी सीएम बन गए, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ
X
By NPG News

चंडीगढ़, 20 सितंबर 2021। चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। वे पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ दो डिप्टी ने शपथ ग्रहण किया।
आज मुख्यमंत्री के साथ ओपी सोनी और सुखविंद सिंह रंधावा को भी शपथ दिलाई गई। दोनों उप मुख्यमंत्री होंगे।
शपथ ग्रहण के कुछ देर बार राहुल गांधी भी राजभवन पहुंचे। उन्हें आने में विलंब होने के कारण मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण हो गया।

ज्ञातव्य है, सुखविंदर रंधावा को मुख्यमंत्री बनना तय हो गया था। उनके घर मिठाइयां बंटनी शुरू हो गई थी। रंधावा ने लोगों की बधाइयां ग्रहण करनी शुरू कर दी थी। मीडिया से उन्होंने यहां तक कह दिया था रिजल्ट देने वालों के लिए चार महीने भी काफी होते हैं। लेकिन, तब तक चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री चुनने की खबर आ गई।

Next Story