Begin typing your search above and press return to search.

सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री.. कुछ देर में हो सकता है अधिकृत ऐलान

सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री.. कुछ देर में हो सकता है अधिकृत ऐलान
X
By NPG News

चंडीगढ़, 19 सितंबर 2021। तीन बार के कांग्रेस विधायक और कैप्टन अमरिंदर के मंत्रिमंडल में जेल और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। रंधावा पंजाब कांग्रेस में उपाध्यक्ष और सचिव रह चुके हैं।
रंधावा की राजनीति किसी दल की वजह से नहीं बल्कि बादल परिवार के ख़िलाफ़ आक्रामक तेवर की वजह से पहचान रखती है। रंधावा ने ही 2015 में साहब की बेअदबी और फिर हुए बवाल में दो युवकों की मौत को लेकर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का मसला बेहद आक्रामक रुप से उठाया था।
परंपरागत कांग्रेस परिवार के माने जाते सुखजिंदर सिंह रंधावा के पिता संतोख सिंह पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
यह सुखजिंदर सिंह रंधावा ही थे जिन्होंने सिद्धू का साथ सबसे पहले दिया जबकि सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के ख़िलाफ़ सीधा मोर्चा खोल दिया।
संकेत हैं कि अब से कुछ देर बाद दिल्ली सुखजिंदर के नाम का ऐलान कर देगी। मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा
“मुझे नहीं पता मैं मुख्यमंत्री बनूँगा या नही या कि कौन बनेगा लेकिन बन रहा है यह तय
है”
हालाँकि ठीक इसके बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा
”जिसे काम करना आता है उसे चार दिन भी मिल गए तो काम कर लेगा, चार महिने तो बहुत होते है, विजन स्पष्ट होना चाहिए.. सब हो जाता है”

Next Story