Begin typing your search above and press return to search.

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस की अनुठी पहल “सुघ्घर समाधान योजना” SP भोजराम पटेल द्वारा शुरू

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस की अनुठी पहल “सुघ्घर समाधान योजना” SP भोजराम पटेल द्वारा शुरू
X
By NPG News

कांकेर, 8 मार्च 2020। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस की अनुठी पहल, सुघ्घर समाधान का आज को पुलिस कप्तान कांकेर भोजराम पटेल द्वारा जिले की पुलिस महिला अधिकारी व कर्मचारियों के लिये कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें जिला में पदस्थ पुलिस के महिला अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुये। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पुलिस कप्तान कांकेर श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा कहाॅ गया कि इस बदलते सामाजिक परिवेष मे महिलाओं का दायित्वों को बतलाते हुये उन्हे बदलते सामाजिक परिवेष के अनुसार कार्य करने के बारे में बताया। जिससे सामाज को सही दिषा में ले जाया जा सके नारी जो बेटी, बहन, पत्नि, माॅ, कई रूप में अपने दायित्वो का निर्वहन करती है। बहू के रूप में नारी एक अंजान परिवार में जाकर उस परिवार को अपनाते हुये उसे सवारने में अपना पुरा जीवन व्यतित करती है। महिला सषक्तिकरण के लिए पहले तो हम सबको महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलने कि आवष्यकता है। जिससे महिलाआंे के उपर हो रहे उत्पीड़न जैसी घटनाएं को रोकी जा सकेगी। यदि कोई पीड़ित महिला थाने षिकायत लेकर पहुॅचती है, थाने मे पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है कि उनकी बातो को ध्यान से सुने क्योकि एक महिला कि संवेदना को महिला ही अच्छी तरह से समझ सकती है। पीड़िता के समस्या को ध्यान से सुनकर उसे सांत्वना देते हुये उसकी समस्या का तुरंत निराकररण करने की कोषिष करें। पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा सउनि(एम) शकुन्तला साहू के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया जो जिला में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्या सुनने हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार का दिन निर्धारित किया गया। इस कमेटी द्वारा प्रत्येक 03 माह में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा
ऽ निरीक्षक शषीकला मरकाम को महत्वपूर्ण कानून व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य,
ऽ सउनि शारदा यादव उत्कृष्ट महिला विवेचक,
ऽ सउनि ज्योत्सना प्रेम जनता से बेहतर संपर्क/व्यवहार,
ऽ म0प्र0आर0 274 ममता साहू उत्कृष्ट टर्नआउट,
ऽ म0आर0 1134 सुमती बाखला यातायात के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य,
ऽ म0आर0 240 जमुना कोमरा लंबी सेवा अवधि,
ऽ म0आर0 431 कांति गोटा अंदरुनी थानों में लंबी सेवा,
ऽ म0आर0 560 किरण परिहार उत्कृष्ट माॅं की भूमिका,
ऽ म0आर0 174 पुष्पा ठाकुर,
ऽ म0आर0 257 शांता ध्रुव आपरेषन मुस्कान मे उत्कृष्ट कार्य,
ऽ म0आर0 871 निर्मला मरकाम जागरुकता फैलाने में उत्कृष्ट प्रदर्षन,
ऽ म0आर0 518 ओमता मरकाम खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य
एवं स्वास्थ्य विभाग कांकेर की
ऽ श्रीमति पुष्पलता कवाची नर्सिंग सिस्टर को प्रसव के लिये किये गये उत्कृष्ट कार्य,
ऽ श्रीमति ललिता यादव नर्सिंग सिस्टर मरीजों की देखभाल के लिये किये गये उत्कृष्ट कार्य
के लिए प्रतिक चिन्ह, प्रषास्ति पत्र एवं जिला में पदस्थ अन्य महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रषास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के महिला अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा बाईक रैली भी निकाला गया। इस दौरान श्री कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, आकाष मरकाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, श्री जगदीष उईके उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रकोष्ठ कांकेर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र कांकेर के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Story